Jaunpur Crime News: यूपी के जौनपुर के सिरकोनी के कचगांव अंडरपास स्थित कारखाने में रविवार की रात मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी और उनके दोनों बेटे गुड्डू व यादवीर की रंजिश में हत्या कर दी गई। मंगलवार को गांव में लोग आरोपी पलटूराम नागर और मृतक लालजी की दोस्ती की चर्चा कर रहे थे।
ग्रामीणों के मुताबिक पलटूराम और लालजी में कभी गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ बैठकर भोजन करते थे। बाद में किरायेदारी के पैसे के विवाद में दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए।
2 of 14
Jaunpur Triple Murder
- फोटो : संवाद
लालजी के पट्टीदार रामप्यारे ने बताया कि पलटूराम लालजी के घर पर पड़ने वाले मांगलिक कार्यों में परिवार सहित शामिल होता था। बताया कि पलटूराम की लालजी के गांव से कुछ दूर पर स्थित उत्तरगांवा में ससुराल है। आठ वर्ष पहले लालजी के पोते के बरही कार्यक्रम में पलटूराम नागर पत्नी के साथ कार्यक्रम में आया था।
3 of 14
तिहरे हत्याकांड की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों का परिवार एक-दूसरे के घर मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। 2018 के बाद दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। लोगों को अंदाजा नहीं था कि दुश्मनी में तीन लोगों की हत्या हो जाएगी। पलटूराम और लालजी के बीच चल रहा विवाद पुराना हो चुका था।
4 of 14
घटना के बाद घर पर गमगीन परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट से परिवार को दूर किए हुए थे लालजी
कई मुकदमे के बाद विवाद की धार धीमी हो गई थी। आशंका जताई कि दोनों के बीच चार-पांच दिनों में जरूर कुछ हुआ होगा। जो इन पिता और दो बेटों की हत्या का कारण बना। रामप्यारे ने बताया कि लालजी कोर्ट से परिवार को दूर किए हुए थे।
5 of 14
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वे मुकदमे को स्वयं देखते थे। वे परिवार के सदस्यों को इसमें शामिल करना उचित नहीं समझते थे। यही कारण है कि रविवार को घटना के बाद मामला अनसुलझा रहा। पुलिस भी घटनास्थल से मिले चार मोबाइल फोन पर अपना काम कर रही है।