#JantaCurfew: वाराणसी में बजीं थाली-ताली, गूंजा शंखनाद, अधिकारियों के बच्चे भी नहीं रहे पीछे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू की अपील का वाराणसी में रविवार सुबह से ही असर देखने को मिला है। अब इसके बाद लोगों ने शाम पांच से छतों और बालकनी में खड़े होकर तालियां भी बजा रहे हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम पर संबोधन किया था, जिसमें लोगों से उनके सम्मान के लिए तालियां, घंटी, और थाली बजाएं।
अब रविवार शाम पांच बजे से ही इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। लोगों ने छतों, दरवाजों, बालकनी पर खड़े होकर कोई ताली बजा रहा है, तो कोई थाली बजा रहा है। साथ ही लोगों ने शंख भी बजाया। लोगों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, और एक साथ कोरोना वायरस से लड़ेंगे और जीतेंगे।
पीएम मोदी के आह्वान पर वाराणसी में अधिकारियों के बच्चे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी थाली, घंटी, गिटार बजाकर कोरोना वायरस से लड़ने वालों को थैंक्यू बोला। वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल की बेटी दीया और बेटा अर्क ने जमीन पर बैठकर बर्तन बजाए। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के बेटे ने तबला बजाया।
आईजी विजय सिंह मीणा के तीन बच्चों ने भी शुक्रिया अदा किया। एक बच्चे ने गिटार बजाया, तो दूसरे ने बर्तन और तीसरे ने हारमोनियम बजाया।