टीम इंडिया के स्पीडस्टर ईशांत शर्मा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की रस्म दिल्ली के एक फार्म हाउस पर पूरी होगी। इस शादी में भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह समेत टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शरीक होंगे।
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
2 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा का परिवार यहां वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहता है। वे पांच बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन दिव्या सिंह भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं जबकि उनकी एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं।
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
3 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
बीते 19 जून को दिल्ली में ही आयोजित एक समारोह में दोनों की मंगनी हुई थी। ईशांत की प्रतिमा से पहली मुलाकात बास्केटबाल कोर्ट पर हुई थी। वाकया साल 2011 का है। रीबा बास्केटबाल लीग के समापन समारोह में ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
4 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
यहीं मैच के दौरान प्रतिमा पर उनकी नजर पड़ी। वे उनके दमदार खेल से इतने प्रभावित हुए कि मैच खत्म होने के बाद उनसे मुलाकात की। पहली ही मुलाकात में वे प्रतिमा को दिल दे बैठे।
कल ईशांत शर्मा की हो जाएंगी बनारस की प्रतिमा सिंह
5 of 10
ishant sharma pratima singh
- फोटो : अमर उजाला
फिर दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने एक दूजे का होने का फैसला कर लिया। इसकी तस्दीक प्रतिमा की बड़ी बहन आकांक्षा भी करती हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले मेहंदी की रस्म होगी। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।