{"_id":"594d3f9c4f1c1bcc1e8b467e","slug":"ip-sigra-mall-caguht-fire-when-film-tubelight-is-housfull","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपी सिगरा में ‘ट्यूबलाइट’ का शो हाउसफुल और बेसमेंट में लग गई आग, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपी सिगरा में ‘ट्यूबलाइट’ का शो हाउसफुल और बेसमेंट में लग गई आग, देखें तस्वीरें
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
ip mall
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के आईपी मॉल सिगरा के बेसमेंट स्थित कपड़ा शोरूम के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई। मॉल में जब आग लगी तब उसके तीनों थियेटरों में सलमान खान की शुक्रवार को ही रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के शो हाउसफुल चल रहे थे। ऑडी में अचानक फिल्म रोककर जब आग लगने की सूचना प्रसारित कराई गई तो कुछ देर के लिए उनकी सांसें थम गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
ip mall
- फोटो : अमर उजाला
थियेटर और बाहर मिलाकर मॉल में करीब 11 सौ लोग मौजूद थे। आग की सूचना एनाउंस होते ही लोग थिएटरों से बाहर आए तो धुएं का गुबार देख घबरा गए। हालांकि उन्हें सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तब तक बेसमेंट से उठतीं लपटें इतनी विकराल हो गईं कि चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड दस्ते के लिए मुख्य रास्ते से गोदाम तक पहुंचना मुश्किल हो गया।
ip mall
- फोटो : अमर उजाला
बेसमेंट की छत तोड़कर गोदाम तक पहुंचने की जगह बनाई गई और तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब जाकर लोग दहशत के साए से उबर पाए। संयोग ही था कि आग ऊपरी मंजिल तक नहीं फैलने पाई और बड़ा हादसा टल गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ip mall
- फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्थित आईपी मॉल के बेसमेंट को दो हिस्से में बांटा गया है। बेसमेंट के एक हिस्से में कपड़े के शोरूम ‘ग्लोबस’ समेत कुछ अन्य कंपनियोंके गोदाम हैं। गोदाम में कपड़े और कार्टन रखे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे गोदाम से धुएं के गुबार के साथ लपटें उठने लगीं। यह देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। बेसमेंट में तैनात कर्मचारी भाग कर ऊपर आए और प्रबंधन को जानकारी दी।
विज्ञापन
ip mall
- फोटो : अमर उजाला
अलविदा जुमा की नमाज का वक्त होने की वजह से पुलिस मसजिदों के रूट पर सुरक्षा इंतजामों में जुटी थी। सूचना के बाद सिगरा समेत तीन थानों की फ ोर्स के साथ दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सबसे पहले बेसमेंट की पार्किंग में खड़े वाहन बाहर कराए गए। फिर तीनों थियेटर में ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म देख रहे तकरीबन आठ सौ लोगों को सीढ़ी के रास्ते बाहर निकाला गया।