{"_id":"5b2b2c9d4f1c1bf66e8b9458","slug":"international-yoga-day-celebration-in-varanasi-see-images","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः वाराणसी में इस तरह से चटख हुए योग के रंग, देखें तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः वाराणसी में इस तरह से चटख हुए योग के रंग, देखें तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र का कोना-कोना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रौनक से गुलजार हुआ। पौ फटने से पहले गुरुवार को पतित पावनी गंगा के तट से लेकर पार्कों, घर की छतों तक योग की अलख जगाने के लिए लोग निकल पड़े। इस महोत्सव को साकार करने के लिए महीने भर से अभ्यास में जुटीं महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते बना।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उत्सव जैसे माहौल में सिगरा स्टेडियम, शहीद उद्यान, बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय, यूपी कॉलेज, आईएमए, छावनी, एयर फोर्स परिसर से रामनगर के किला राजपथ तक लोगों ने अलग-अलग योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शहर भर में हर छोटे-बड़े संस्थानों में योग शिविर आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और पतंजलि योग समिति की ओर से शहीद उद्यान सिगरा में आयोजित योगशाला में शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। योग प्रशिक्षकों ने यहां भुजंगासन, पादासन, शवासन, प्राणायाम सहित कई आसनों का अभ्यास कराया। भजनों के मधुर संगीत के बीच लोगों ने पूरे उत्साह से योगाभ्यास किया। योगशाला की शुरुआत सुबह 6:30 बजे से हुई ।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विश्व योग दिवस पर संस्कृत विश्वविद्यालय, इंटर कॉलेजों, स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित योग शिविर में साधकों का रेला उमड़ा रहा। अलग-अलग आसन के माध्यम से लोगों ने योग क्रियाओं को अपनाने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करते रहने का संकल्प लिया।
पुलिस लाइन और 39 जीटीसी में अधिकारियों ने अपने मातहतों के संग योग किया। वाराणसी एसएसपी, एडीजी, आईजी वाराणसी सहित तमाम अधिकारी इसमें शामिल हुए।