फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2024: महादेव की काशी में योग का उत्साह, एक लाख से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

Fri, 21 Jun 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Jun 2024 11:47 AM IST
सार

International Yoga Day 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में योग दिवस के अवसर पर एक लाख लोगों ने योगाभ्यास कर दुनिया को निरोग रहने का संदेश दिया। घाट से लेकर मंदिर और संस्थानों में लोगों ने योग किया। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2024  people yoga in Kashi vishwanath temple and  ganga ghat
वाराणसी के पंचगंगा घाट पर धीरज गोस्वामी ने किया जलयोग - फोटो : अमर उजाला

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार की सुबह काशीवासियों में योग का गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं, एनजीओ, संगठनों द्वारा योगाभ्यास किया गया। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी के घाटों से लेकर शहर और गांवों तक योग की आभा देखने को मिली। यहां एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग करके दुनिया को निरोग रहने का संदेश दिया। पंचगंगा घाट पर धीरज गोस्वामी ने जलयोग किया।

International Yoga Day 2024  people yoga in Kashi vishwanath temple and  ganga ghat
International Yoga Day 2024 - फोटो : अमर उजाला

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि योग दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में जिला प्रशासन की ओर से मुख्य आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मौजूद रहे। 

International Yoga Day 2024  people yoga in Kashi vishwanath temple and  ganga ghat
International Yoga Day 2024 - फोटो : अमर उजाला

विश्वनाथ धाम में 1000 लोगों ने योग किया। इसके साथ लगभग सभी घाटों पर 25000 लोगों ने योग किया। इसके साथ 694 ग्राम पंचायतों में 6,94,400 लोग, नगर निगम के 100 पार्कों में 20000 लोगों ने योग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2024  people yoga in Kashi vishwanath temple and  ganga ghat
International Yoga Day 2024 - फोटो : अमर उजाला

उधर, रेलवे के वाराणसी मंडल की विभिन्न यूनिटों, कार्यालयों, आरपीएफ बैरकों, जोनल ट्रेनिंग केंद्रों, बनारस कोचिंग डिपो तथा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर योगाभ्यास किया गया। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2024  people yoga in Kashi vishwanath temple and  ganga ghat
International Yoga Day 2024 - फोटो : अमर उजाला

लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब वाराणसी में मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं उनके परिजनों ने योग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed