फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA: आजमगढ़ में धरना दे रही महिलाओं की 'शाहीन बाग' बनाने की थी मंशा, पथराव के बाद खदेड़ा

Wed, 05 Feb 2020 11:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Feb 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
intention of the women protesting against CAA was to make Azamgarh a Shaheen Bagh of Delhi.
मंगलवार की देर शाम को धरना-प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे के मौलाना जौहर अली पार्क में सीएए, एनआरसी व एनपीए का विरोध कर रही महिलाओं की मंशा के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, उसने प्रशान को भी चिंता में डाल दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारी महिलाओं की मंशा थी कि वह जब तक दिल्ली के शाहीन बाग में धरना चलेगा, तब तक वे भी धरना देती रहेंगी। हालांकि, बुधवार तड़के सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों पर पथराव कर दिया। पथराव में एसपी सिटी पंकज पांडेय भी घायल हो गए। बचाव में पुलिस की ओर से लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ दिया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस ने पार्क में टैंकर मंगाकर पानी भर दिया है। पार्क के आसपास भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी को उधर जाने नहीं दिया जा रहा है।

intention of the women protesting against CAA was to make Azamgarh a Shaheen Bagh of Delhi.
प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद मैदान में भरा गया पानी - फोटो : amar ujala

इस प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए गोपालपुर के सपा विधायक नफीस अहमद ने भी मंगलवार रात साढ़े 10 बजे पहुंचकर उन्हें समझाया, शाम के समय मौलाना ताहिर मदनी व पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ ने भी समझाने की कोशिश की थी, लेकिन धरना खत्म नहीं हो सका। इस धरना-प्रदर्शन की न तो पूर्व की कोई घोषणा ही थी, न ही अनुमति लिया गया था।

intention of the women protesting against CAA was to make Azamgarh a Shaheen Bagh of Delhi.
मैदान को जेसीबी से पटवाया गया - फोटो : amar ujala
पुलिस और जिला प्रशासन को ऐसे किसी आयोजन की जानकारी ही नहीं थी। मंगलवार को 11 बजे के लगभग मौलाना जौहर अली पार्क में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तिरंगा झंडा लेकर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू हो गई। धरना-प्रदर्शन की जानकारी होते ही बिलरियागंज पुलिस के हाथ पांव फूल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
intention of the women protesting against CAA was to make Azamgarh a Shaheen Bagh of Delhi.
मैदान में खड़ा ट्रैक्टर - फोटो : Amar Ujala

पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और धरना समाप्त कराने की कवायद शुरू कर दी गई। मंगलवार की देर शाम एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय के साथ ही महिला थानाध्यक्ष आदि भी पहुंच गईं। रात 10 बजे गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद भी मौके पर पहुंचे और समझाया, लेकिन धरना खत्म नहीं हुआ।

विज्ञापन
intention of the women protesting against CAA was to make Azamgarh a Shaheen Bagh of Delhi.
सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : Amar Ujala
बाद में बुधवार को तड़के चार बजे महिलाओं की ओर से सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ दिया और आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस ने पार्क में टैंकर मंगाकर पानी भर दिया। पार्क के आसपास भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी को उस ओर जाने नहीं दिया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed