{"_id":"5b6aa8324f1c1b923e8b5c90","slug":"indian-railway-start-special-trains-for-railway-job-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रेलवे चला रही परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रेलवे चला रही परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, जानिए शेड्यूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के सहायक लोको पायलट एवं तकनीशियन की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। परीक्षा के लिए यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा और मुजफ्फरपुर से आठ अगस्त को सिकंदराबाद के लिए ट्रेन चलेगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
डेमो
- फोटो : डेमो
इस ट्रेन के सभी कोच साधारण श्रेणी के होंगे। रेलवे के सहायक लोको पायलट और तकनीशियन श्रेणी की परीक्षा के लिए बिहार और यूपी के अधिकांश अभ्यर्थियों का सेंटर सिकंदराबाद दिया गया है। इसको लेकर एक अगस्त को जनाधिकार पार्टी ने बिहार में बंद का ऐलान किया था और अजमेर सियालदह को बीस मिनट तक रोका था। 10 और 12 अगस्त को होने वाली परीक्षा को लेकर रेलवे सतर्क है। रेलवे इसके लिए दो परीक्षा स्पेशल ट्रेन चला रहा है।
train
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर से परीक्षा स्पेशल अप 05289 आठ अगस्त को दोपहर 12 बजे खुलेगी और समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर होते हुए रात आठ बजकर 55 मिनट पर पं दीनदयाल उपाध्याय जं पहुंचेगी। यहां से नौ बजकर पांच मिनट पर खुलकर इलाहाबाद छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह होते हुए रात एक बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway
यही ट्रेन दस अगस्त को सिकंदराबाद से रात नौ बजे खुलकर 12 अगस्त की भोर में चार बजकर बीस मिनट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और यहां से साढ़े चार बजे खुलकर दोपहर दो बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। दरभंगा से अप 05589 शम पांच बजे खुलकर अगले दिन दोपहर पौने तीन बजे पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद खुलकर रात नौ बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
इसी तरह, सिकंदराबाद से दस अगस्त की रात आठ बजे यह ट्रेन खुलकर भोर में 03.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और दिन में 11 बजकर 55 मिनट पर दरभंगा पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेन साधारण डिब्बे वाली होंगी।