{"_id":"5ad77a084f1c1b330a8b552d","slug":"in-laws-second-marriage-his-daughter-in-law-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...और ससुराल वालों ने ही बहू की प्रेमी से कराई शादी, पति रहा मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और ससुराल वालों ने ही बहू की प्रेमी से कराई शादी, पति रहा मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 19 Apr 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में एक अलग तरीके का मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता ने ससुराल वालों ने मिशाल पेश की। ससुरालीजनों ने अपनी बहू की उसके प्रेमी से शादी कराई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
marriage
बनारस में चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का प्रेम-प्रसंग हो गया। पति सहित ससुराल के लोगों ने विवाहिता को समझाया लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार विवाहिता के ससुराल वाले उसकी जिद के आगे झुके। बुधवार को विवाहिता के पति, सास-ससुर और बड़े भाई की मौजूदगी में उसका दोबारा विवाह हुआ।
डेमो
- फोटो : डेंमो
चोलापुर क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह जुलाई 2016 में चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के समय युवती ने अपने पति को देखते ही नापसंद कर दिया था। परिजनों के दबाव के आगे लेकिन उसे विवाह करना पड़ा। विवाह के बाद भी वो ज्यादातर अपने मायके में ही रही। इसी बीच पति के फुफेरे भाई से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
marriage
विवाहिता ने अपने ससुराल के लोगों को बताया कि वह पति के फुफेरे भाई के साथ शादी कर आगे का जीवन जीना चाहती है। पति और ससुराल वाले पहले तो विवाहिता की सुनने को तैयार नहीं थे लेकिन उसकी जिद देख सभी को झुकना पड़ा।
विज्ञापन
ase
- फोटो : Getty Images
ससुराल वालों ने विवाहिता के दूसरे विवाह के बारे में उसके मायके वालों से बात की तो सभी ने विरोध किया। आखिरकार बुधवार को विवाहिता का बड़ा भाई उसके ससुराल पहुंचा। विवाहिता का दोबारा विवाह कर उसे चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित उसकी नई ससुराल के लिए विदा कर दिया गया।