फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः कोचिंग जा रही पत्नी को पति ने सरेराह चाकू से गोदा, फिर ससुराल पहुंच कर खुद को लगा ली आग

Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife by knife attack when she is going coaching
varanasi - फोटो : अमर उजाला

अप्रत्याशित मगर मानवीय संवेदनाओं से भरी इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद दोनों के परिजनों की आंखें आंसुओं से लबालब है। हृदय विदारक घटना के बाद गांव में शोक छाया रहा। पति औक पत्नी के बीच का विवाद इतना खौफनाक होगा यह कोई सोच भी नहीं सकता था। पति ने सरेराह पत्नी पर तबतक चाकू से वार किया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद जो उसने किया यह सोच कर लोग कांप उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
Husband killed his wife by knife attack when she is going coaching
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है। विदाई न होने से नाराज युवक ने मंगलवार सुबह अपने मायके जुड़नपुर गांव में रह रही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम तब दिया गया जब वह कोचिंग जा रही थी। इसके बाद वह ससुराल पहुंचा और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इधर, बेटी की हत्या से अनजान सास ने अपने दामाद को आग में घिरा देखा तो बचाने के लिए दौड़ पड़ी। आग में वह झुलस भी गई।   
 
Husband killed his wife by knife attack when she is going coaching
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इधर बीच शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाया। आनन फानन में दोनों को  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह और सीओ रसड़ा केपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed his wife by knife attack when she is going coaching
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जुड़नपुर निवासी नंदलाल ने पुत्री संध्या भारती (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व उभांव के बहुताचक उपाध्याय के मौजा उसही निवासी स्व. योगेंद्र राम के पुत्र मनीष (25) के साथ की थी। आरोप है कि संध्या के साथ अक्सर उसका पति मारपीट करता था। इसको लेकर दोनों परिवारों में पंचायत भी हुई थी। लेकिन, स्थिति में बदलाव नहीं हुआ। इससे आजिज आकर संध्या मई से ही मायके में रह रही थी। 

 
विज्ञापन
Husband killed his wife by knife attack when she is going coaching
varanasi - फोटो : अमर उजाला
संध्या यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार सुबह संध्या साइकिल से कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि विदाई न होने से नाराज मनीष ने घर से लगभग डेढ़ किमी दूर संध्या पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह ससुराल पहुंचा और बैग में छिपा कर लाए पेट्रोल को खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। सीओ रसड़ा केपी सिंह ने कहा कि विदाई न होने के चलते वारदात होने की बात सामने आ रही है। नंदलाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed