{"_id":"5bd888f9bdec2269407ef873","slug":"statue-of-unity-inauguration-special-train-running-from-pm-modi-constituency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरणः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से खुली विशेष ट्रेन तो ऐसा दिखा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरणः पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से खुली विशेष ट्रेन तो ऐसा दिखा नजारा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में सरदार सरोवर बांध के पास बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपना दल (एस) के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को एकता ट्रेन से रवाना हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी कैंट स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी, मिर्जापुर और पड़ोसी जिलों के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ट्रेन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कैंट स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनुप्रिया पटेल और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ट्रेन में सवार होकर वाराणसी से मिर्जापुर पुहंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्तूबर को प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष भी गुजरात पहुंचेंगे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हार्दिक पटेल के प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों की देखादेखी अपना दल (एस) ने यूपी के साथ-साथ गुजरात के पटेल समुदाय पर नजर टिका दी है। काशी से लेकर गुजरात के आणंद तक पटेलों को साधने के लिए वाराणसी कैंट स्टेशन से विशेष ट्रेन चलाई गई है। डॉ. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन की ओर से ट्रेन ले जाने का उद्देश्य जनाधार के साथ अगले लोकसभा चुनाव में सीटों की हिस्सेदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दुनिया में किसी महापुरुष की सबसे ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण के अवसर के लिए उनकी पार्टी और डॉ. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन ने फैसला किया है कि प्रदेश के किसान और नौजवान गुजरात जाएंगे और इसके साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अनुप्रिया ने कहा कि 31 अक्तूबर का दिन खास है। देश को एक सूत्र में पिरोने वाले पहले सरदार पटेल का जन्म इसी दिन हुआ था। उत्तर प्रदेश के लोगों को इस कार्यक्रम से सीधे जोड़ने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।