{"_id":"59dca69f4f1c1bd9798b5c2d","slug":"home-decoration-is-start-for-diwali-curtains-and-cushion-is-in-demand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर घर सजाने की शुरू हुई तैयारी, डिमांड में हैं इस तरह के कुशन-पर्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर घर सजाने की शुरू हुई तैयारी, डिमांड में हैं इस तरह के कुशन-पर्दे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने घर को सजा-संवारकर रखना हर किसी की ख्वाहिश होती है। अगर घर का कोना-कोना खूबसूरती से सजाया गया हो तो देखने वालों का मन तो खुश होता ही है, खुद भी एक खास अनुभूति होती है। खास मौकों पर घर को सजाने की कोशिश दोगुनी हो जाती है। इस बार भी दीपावली पर घर को सजाने-संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
curtains
- फोटो : अमर उजाला
घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ ही घर की आंतरिक साज-सज्जा (इंटीरियर) को बदलने, उसका नया लुक देने की तैयारी में गृहणियां जुट गई हैं। आजकल जिस तरह कपड़ों, ज्वेलरी और सैंडिल्स तक में पॉम पॉम का क्रेज छाया हुआ है, ठीक उसी तरह होम डेकोरेशन में भी पॉम पॉम को शामिल किया गया है।
curtains
- फोटो : अमर उजाला
इस बार बेडशीट के साथ सोफे के कुशन कवर में पॉम पॉम का जादू देखते बन रहा है। कुशन कवर के चारों कोनों में रंगबिरंगे धागों से उसे सजाया गया है। इसी तरह कई डिजाइनर कुशन कवर में मोतियां पिरोई गई हैं जो कि खास तौर से फेस्टिव सीजन को देखते हुए पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
curtains
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह डिजिटल प्रिंट वाले सोफा व कुशन कवर इस वक्त फैशन में हैं। परदों में अलग अलग और खास वैराइटी है। कॉटन और पॉलिएस्टर मिक्स के साथ नेट फैब्रिक वाले परदे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बेडशीट में भी कॉटन के साथ पॉलिएस्टर फैब्रिक डिमांड में है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मलदहिया स्थित होम फैशन के अंकित चौरसिया ने बताया कि इस वक्त डिजिटल प्रिंट व वेलवेट के साथ कॉटन पॉलिएस्टर के परदे होम डेकोरेशन में चार चांद लगा रहे हैं। एक पीस परदे की कीमत 500 से लेकर दो हजार रुपये तक है।