{"_id":"59dcafc54f1c1b76678b500e","slug":"banaras-brocket-shoes-become-favorite-by-model-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन शो में मॉडलों की पसंद बनीं बनारस ब्रोकेट पर जरदोजी वाली जूतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन शो में मॉडलों की पसंद बनीं बनारस ब्रोकेट पर जरदोजी वाली जूतियां
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
shoes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बनारसी वस्त्र सिर्फ साड़ी, लहंगा, गाउन तक ही सीमित नहीं रहे। करघे के ताने बाने पर बनने वाले बनारसी ब्रोकेट अब जूतियों के फैशन में भी छाने लगे हैं। जूतियों पर बनारसी ब्रोकेट पर जरदोजी का काम खूब पसंद किया जा रहा है। अब फैशन की दुनिया बनारसी वस्त्रों से सज-संवर रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
fashin show
- फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में मॉडल अब बनारसी साड़ी के साथ ब्रोकेट पर जरदोजी वाली जूतियां पहनकर कैटवॉक कर रही हैं। इतना ही नहीं महिलाओं के सिर पर बनारसी वस्त्रों से बनी लड़ीदार शाही पगड़ियां भी खूब फब रही हैं।
shoes
- फोटो : अमर उजाला
विश्व पटल पर बनारसी वस्त्रों का दबदबा बढ़ रहा है। फैशन संसार में बनारस की धमक देखते बन रही है। रईसों की शानो शौकत वाली बड़ी पार्टियां हों या फैशन शो। महिलाएं बनारसी साड़ी, लहंगा या गाउन को पहले से ही तरजीह देती रही हैं, लेकिन अब जूतियों में भी बनारसी ब्रोकेट ने जगह लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shoes
- फोटो : अमर उजाला
हाल के दिनों में हुए फैशन शो में बनारस और लखनऊ की मॉडल मूंगा सिल्क, जार्जेट मटका, टीसू, खादी सिल्क से बनी साड़ियां पहन कर रैंप पर उतरीं तो उनकी खूबसूरत अदाओं के लोग दीवाने हो गए। शिवाला और रामनगर में जूतियों पर बनारसी ब्रोकेट पर जरदोजी का काम हो रहा है।
विज्ञापन
shoes
- फोटो : अमर उजाला
फैशन डिजाइनरों का कहना है कि बनारसी वस्त्रों के फैशन का सफर इससे आगे बढ़ गया है। जूतियां हों या पगड़ी। बनारसी ब्रोकेट पर जरदोजी का काम शौकीनों को भा रहा है।