{"_id":"5a9c0de04f1c1bbd218b61f4","slug":"heavy-rush-of-paasengers-at-railway-station-and-bus-stand-after-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली बाद काम पर लौटने की होड़, रेल हो या रोडवेज,हर जगह ऐसा है हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली बाद काम पर लौटने की होड़, रेल हो या रोडवेज,हर जगह ऐसा है हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
होली त्योहार के बाद अब काम पर लौटने की जद्दोजहद रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर साफ नजर आ रही है। रविवार को आरक्षित बोगियों में जगह मिलना तो दूर जनरल क्लास में घुसने के लिए भी लोगों को जमकर मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा मारामारी दिल्ली, मुंबई को जाने वाली ट्रेनों में रही। यही हाल रोडवेज बस अड्डे पर दिखा। आगे की स्लाइढ्स में देखें तस्वीरें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन तो वहीं मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर शाम को प्लेटफार्म पर इस कदर भीड़ थी कि लोगों को चलने के लिए भी जगह नही मिल रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय में लोगों को सीट नही मिली तो फर्श पर ही बैठ ट्रेनों का इंतजार करते दिखे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सुबह महानगरी, वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट जब प्लेटफार्म पर लगने आई तो यात्री सीट के चक्कर में चलती ट्रेन पर ही लटक गए। इसी प्रकार काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और बेगमपुरा में लखनऊ की भी भीड़ रही। शाम को जाने वाली कामायनी और मरुधर में भी बोगियां ठसाठस भरी रहीं। ऐसे में यात्रियों को लंबा सफर खड़े-खड़े ही तय करना पड़ा। नई दिल्ली जाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ शिवगंगा एक्सप्रेस में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जनरल कोच में जगह पाने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लगी। इसी प्रकार मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी सीट की मारामारी देखने को मिली। आरक्षित बोगियों में भी वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे लोगों की भीड़ रही। यात्री सीट के लिए टीटी से मिन्नत करते रहे पर कुछ ही लोगों को इसका लाभ मिल पाया।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
उधर रोडवेज बस अड्डों पर भी सारे दावे हवाहवाई साबित हुए। आजमगढ़, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर सहित आस-पास के जिलों में जाने के लिए लोगों को बसों में बड़ी मुश्किल से जगह मिली। जैसे ही कोई बस खड़ी होती लोग इसकी ओर दौड़लगा दे रहे थे। कुछ लोग खिड़कियों से ही सीट पर सामान फेंककर अपना कब्जा जमाया। कई यात्री खड़े-खड़े ही यात्रा करते दिखे।