{"_id":"5a9a7d864f1c1b8e328b4e8f","slug":"foreigners-celebrate-holi-festival-in-varanasi-in","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसी की होली में सराबोर हुए सात संमदर पार से आए सैलानी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसी की होली में सराबोर हुए सात संमदर पार से आए सैलानी, देखें तस्वीरें
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
holi
- फोटो : अमर उजाला
बनारस की अपनी संस्कृति है। अपने मेले-तमाशे हैं। अपना संगीत है और अपनी होली भी है। भाव-भंगिमा के लिहाज से कहा जाए तो बनारस शहर से अधिक मिजाज का नाम है। शहर की तासीर अलग होने से यहां पर्व-त्योहारों की रंगत भी अनूठी है। बात अगर होली की हो तो फक्कड़पन से रचे बसे शहर में मस्ती का चौगुना होना लाजिमी है। यहां होली में शरीर ही नहीं मन भी इंद्रधनुषी हो जाता है।
holi
- फोटो : अमर उजाला
महुआ की डोंगी की मदमाती गंध और आम के टिकोरे प्रकृति पर जहां उल्लास और नवीनता का नया रंग चढ़ा रहे हैं, वहीं प्रेम, सद्भाव की होली ने हर किसी को मोह लिया। सात समंदर पार से काशी घूमने आए सैलानी भी जगह -जगह डीजे की धुन पर रंगों से भीगते, सराबोर होते नाचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक तरह-तरह के होलियाना दृश्यों ने देश-विदेश से आए सैलानियों को लुभाया।होली का रंग इस कदर चढ़ा कि सुबह से ही बच्चे गलियों में गुब्बारे में रंग भरकर राह चलते लोगों पर फेंकने लगे। जगह-जगह पिचकरी से रंगों की बौछार शुरू हो गई।तमाम विदेशी युवक-युवतियों ने घाटों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
holi
- फोटो : अमर उजाला
काशी की मस्ती का पता इसी से चलता है की होली का रंग जहा काशी वाशियों के सर चढ़ कर बोल रहा है वहीं गंगा की गोद में नाव में विदेशी पर्यटक भी अपने अंदाज में होली के रंग में रंगीन दिखे। इन विदेशियों की माने तो इन्हे वाराणसी बहुत ही अच्छा लगता है। इन्हें भारत का हर पर्व पसंद है खास कर यहां की होली इन्हे खासी पसंद है।