बनारस में विकास के केंद्र और राज्य सरकार के तमाम दावे रविवार भोर में हुई भारी बारिश में बह गए। हालत ये हो गई सुबह कई इलाकों में लोगों को कमर तक भर गए पानी में जाना पड़ा। आगे की स्लाइड में देखें बनारस के बाढ़ की तस्वीरें...
2 of 5
heavy rain in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सावन में झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश से सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं सावन के सोमवार से ठीक पहले गोदौलिया इलाके में कमर तक पानी लग गया।
3 of 5
heavy rain in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गौदौलिया से होकर ही लाखों कांवरिया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जाते हैं। यहीं नहीं गौदौलिया में ही आज फिर सड़क धंस गई। कुछ दिन पहले ही यहां पर हाल ही में बनी सड़क धंस गई थी। इससे वहां 20 फीट लंबा गड्ढा बन गया था।
4 of 5
heavy rain in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गौदालिया के अलावा नई सड़क, अंधरापुल, महमूरगंज, लहरतारा, इंग्लिशिया लाइन, बजरडीहा, सरैया, कोनिया, पहड़िया समेत कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। यही नहीं बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में भी पानी भर गया है।
5 of 5
heavy rain in Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश से कैंट रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर भी पानी लग गया है। बारिश से हर तरफ गंदगी फैल गई है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी और बारिश हो सकती है।