पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद हो चुका है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर कोई हिस्सा लेना चाहता है। बनारस में आज नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने का दूसरा दिन है। आईए आपको मिलवाते हैं, एक ऐसे प्रत्याशी से जिनकी मूंछे और उनके बारे में जानकर चौंक जाऐंगे। आगे की स्लाइड में पढ़ें-
2 of 9
raka varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को रणभेरी बज गई। कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज दूसरे दिन सुबह 11 बजे नामांकन शुरू हुआ। इस दौरान परिसर में उस समय सब लोग हैरत में पड़ गए जब एक मूंछ वाला शख्स परिसर की ओर बढ़ा।
3 of 9
raka varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अपनी मूंछों पर ताव देते कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे ये हैं राका गुरु। राका गुरु पिंडरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। यहां कांग्रेस के अजय राय वर्तमान में विधायक हैं। आगे की स्लाइड में जानिये क्या राका गुरु के इतनी लंबी मूंछों का राज।
4 of 9
raka varanasi
- फोटो : अमर उजाला
राका पांडे भारतीय महान सम्मान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्होंने पिछले 25 साल से मूंछें नहीं कटवाई हैं। उन्होंने कहा कि मूंछ मर्द की शान है। यह हमारी पहचान है। जब हम चोर नहीं तो लोग कैसे मुझे पहचानेंगे।
5 of 9
raka varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने चुनाव आयोग से भैंसा चुनाव चिन्ह मांगा है। उनका कहना है कि भैंसा पर बैठकर सोमवार को वह नामांकन करने आएंगे। कहा कि वे पिंडरा से चुनाव लड़ेंगे और जनता की सुरक्षा और सेवा करेंगे।