फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में आकर्षण का केंद्र बनी ऑस्ट्रिया से आई मशीन

Fri, 10 Feb 2017 06:26 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Fri, 10 Feb 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
machine from astria is the centre of attraction in varanasi
रोटी बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास की जयंती पर गुरु के जन्मस्थान पर हाजिरी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से रविदासियों का सैलाब काशी में उमड़ पड़ा है। सीर गोवर्द्धन मेला क्षेत्र में पंजाब सा नजारा है।  मेला में इस बार आकर्षण का केंद्र बना रोटी बनाने वाली मशीन। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
machine from astria is the centre of attraction in varanasi
रोटी बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश से आए रविदासियों के लिए सीर गोवर्द्धन में कई स्थानों पर लंगर चल रहे हैं। गुरुवार को यहां वियना (ऑस्ट्रिया) से आई रोटी बनाने वाली ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई। यह एक घंटे में ढाई हजार रोटी बनाने में सक्षम है। 
machine from astria is the centre of attraction in varanasi
रोटी बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला
इसमें आटा की लोई डालने के बाद बेलने और सेंकने का काम यह खुद करती है। प्रति घंटे ढाई हजार रोटी बनाने वाली मशीन के अलावा आटा गूंथने और सब्जी काटने वाली मशीन भी मंगाई गई है। मेला क्षेत्र में 08 फरवरी से ही लंगर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
machine from astria is the centre of attraction in varanasi
मेला क्षेत्र में लंगर की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

रविदास जयंती पर आने वाले लाखों भक्तों के लिए यहां 10 एकड़ में 70 से ज्यादा बड़े वॉटर प्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। साथ ही रसोई, लंगर हॉल और अनाज के स्टोर भी बनाया गया है। पंडाल बनाने के लिए कोलकता से कारीगर आए थे। 
विज्ञापन
machine from astria is the centre of attraction in varanasi
स्थानों पर लंगर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा कर्नाटक, सीमांत प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू के अलावा अमेरिका, इग्लैंड, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, कनाडा, स्विटजरलैंड समेत 20 से अधिक देशों से एनआरआई श्रद्धालु भी डेरा  है। एनआरआई श्रद्धालुओं ने शिविरों में सेवा का जिम्मा संभाल लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed