फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज : गंगा तटों- कुंडों से घर-आंगन तक सुहाग के लिए आराधना

Fri, 25 Aug 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 25 Aug 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej celebration in varanasi
teej - फोटो : अमर उजाला
अखंड सुहाग, पतियों के लिए दीर्घायु कामना से जहां विवाहिताओं ने व्रत रखा, वहीं कुंवारी कन्याओं ने मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए शिव-पार्वती की आराधना की। हरतालिका तीज पर गुरुवार को काशी में घरों से लेकर घाटों तक आस्था का उत्सवी माहौल देखते बना। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
hartalika teej celebration in varanasi
teej - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों पर समूहबद्ध महिलाओं ने पूजा के बाद जहां शिव-पार्वती के भजन और मंगल गान किए, वहीं घाटों पर आरती और अर्घ्य का सिलसिला चला। घरों में तरह-तरह केपकवानों का भोग शिव-पार्वती को अर्पित किया गया। मान्यता के अनुसार महिलाओं ने भोर में ही मौन स्नान कर तीज व्रत धारण किया। 

 
hartalika teej celebration in varanasi
teej - फोटो : अमर उजाला
स्नान के बाद गंगा तटों पर मिट्टी से बनी शिव-पार्वती की प्रतिमाओं को केले के मंडप में प्रतिष्ठापित तक षोडशोपचार विधि से पूजा की गई। हल्दी, चंदन,रोली, नैवेद्य अर्पित कर मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव को प्रसन्न किया गया। घरों में आंगन और छतों पर महिलाओं के समूह उमड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej celebration in varanasi
teej - फोटो : अमर उजाला
सोलह शृंगार कर घरों से गीत गाते निकली महिलाओं ने शिव मंदिरों मेंअभिषेक, पूजा किया। संकल्पों के अनुसार कुछ व्रती महिलाओं ने रजत और स्वर्ण प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना की। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट के अलावा कुंडों पर भी भीड़ लगी रही। व्रतियों ने शाम को भी आरती और अर्घ्य दिया। 

 
विज्ञापन
hartalika teej celebration in varanasi
teej - फोटो : अमर उजाला
निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनाकर शिव-पार्वती को भोग अर्पित किया। इसके साथ ही अखंड सुहाग की कामना की गई। काशी समेत पूर्वांचल में सनातनी परंपरा का महिलाओं का यह लोकप्रिय व्रत है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed