फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ में प्रेमी की हत्या में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, आरोपी ने मर्डर करने के पीछे बताई यह वजह

Sun, 10 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 10 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Gram pradhan arrested in azamgarh lover murder case
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में युवती से ‌मिलने आए उसके प्रेमी की हत्या के मामले में ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या करने के पीछे चौंकाने वाली हकीकत बताई है। आगे की स्लाइड्स में जानें मामला...


 
Gram pradhan arrested in azamgarh lover murder case
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के बेलीपार थाने के उंचगांव निवासी एमए के छात्र विभांशू प्रताप पांडेय की हत्या के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान श्यामनरायन राय को पुलिस ने शनिवार की सुबह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय साहनी ने बताया कि विभांशू का प्रधान के गांव की युवती से संबंध थे। इसी को लेकर प्रधान से उसकी ठनी थी। नाराज प्रधान ने उसकी हत्या कर दी। विभांशू की हत्या में प्रधान का भाई भी शामिल है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

 
Gram pradhan arrested in azamgarh lover murder case
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार साहनी के मुताबिक भदांव गांव के पास स्थित नहर के माइनर में शुक्रवार को गोली लगी युवक की लाश मिली थी। पास में ही एक कार बरामद हुई थी। युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त गोरखपुर जिले के बेलीपार थाने के उंचगांव निवासी विभांशु प्रताप पांडेय (27) के रूप में हुई थी। वह क्षेत्र के बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय से एमए की पढ़ाई कर रहा था। कार विभांशु के दोस्त की बताई गई थी, जिसे लिकेर वह निकला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gram pradhan arrested in azamgarh lover murder case
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
विभांशु के मौत की सूचना पर उसके भाई अधिवक्ता घनश्याम पांडेय ने बिलरियागंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान श्यामनरायन राय उसके भाई सत्यम राय सहित 11 लोगों को आरोपित किया। घटना के खुलासे के लिए एसओ बिलरियागंज विजय प्रताप यादव को लगाया गया। एसओ ने शुक्रवार की सुबह खालिसपुर गांव के पास से प्रधान श्यामनरायन राय को गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन
Gram pradhan arrested in azamgarh lover murder case
azamgarh murder - फोटो : अमर उजाला
उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि विभांशु का उसके गांव की रहने वाली एक युवती से पुराना संबंध था। 29 सितंबर को विभांशू गांव की युवती के घर रंगेहाथ पकड़ा गया था। प्रधान और युवती के घरवालों ने मारपीट के बाद विभांशु को पुलिस के हवाला कर दिया था। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने विभांशु का सीआपीसी की धारा में चालान कर दिया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed