फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: शादी के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची 'गोपी बहू' देवोलीना, टेंट सिटी में की खूब मस्ती

Fri, 24 Feb 2023 06:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee reached varanasi Kashi Vishwanath temple after marriage,
काशी विश्वनाथ धाम में देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया स्टार और टीवी की चर्चित 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। देवोलीना बीते मंगलवार को वाराणसी पहुंची। शादी के बाद पहली बार वाराणसी पहुंची देवोलीना भट्टाचार्य ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कॉरिडोर का भ्रमण कर सुंदरता निहारी। साथ ही धाम परिसर में फोटो भी खिंचवाई। दर्शन-पूजन के बाद नौकायन किया और गंगा पार रेती पर बसी टेंट सिटी का लुत्फ उठाया। काशी की गलियों में घूम-घूमकर बनारसी जायके का भी रसपान किया। देवोलीना के साथ चर्चित अभिनेत्री भाविनी पुरोहित और कुछ अन्य दोस्त भी मौजूद रहे। वाराणसी दौरे की तस्वीरों को देवोलीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 


पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर में महंगी हुई मंगला आरती की टिकट, एक मार्च से देने होंगे इतने रुपये

Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee reached varanasi Kashi Vishwanath temple after marriage,
- फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की स्टार देवोलीना भट्टाचार्य और भाविनी पुरोहित ने अपने कुछ खास दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ, कालभैरव मंदिर, संकट मोचन मंदिर , दुर्गाकुंड मंदिर में  दर्शन पूजन किया। उन्होंने गंगा की लहरों में नौकायन और भव्य गंगा आरती भी देखी। गंगा पार टेंट सिटी में जमकर मस्ती की। 

Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee reached varanasi Kashi Vishwanath temple after marriage,
- फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री देवोलीना ने कहा कि ऐसी शांति व सुकून कहीं और नहीं। अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा कि शांति के लिए काशी आई हूं। इस शांति को बयां नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee reached varanasi Kashi Vishwanath temple after marriage,
- फोटो : सोशल मीडिया

14 दिसंबर 2022 को देवोलीना भट्टाचार्य ने अपने दोस्त शाहनवाज से शादी की है। देवोलीना के फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। अब शादी के बाद एक बार फिर वह चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर देवोलीना की नई तस्वीरें जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 

विज्ञापन
Gopi Bahu Devoleena Bhattacharjee reached varanasi Kashi Vishwanath temple after marriage,
- फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी के गंगा घाटों पर बेहद ही साधारण तरीके से अभिनेत्री देवोलीना और भाविनी पुरोहित घूमते हुए दिखाई दीं। दोनों अभिनेत्री ने साधारण तरीके से बनारसी अंदाज में यहां के पान का स्वाद चखा तो वहीं टोटो में बैठकर बनारस को करीब से महसूस किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed