फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी की धर्म संसद में पहुंचा गूगल ब्वॉय, और भी दिखा बहुत कुछ खास

Tue, 27 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Google boy kautilya reached in dharm sansad at varanasi
Google boy birthday in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में धर्म सभा के साथ ही काशी के सीर गोबर्धन में शुरू हुई धर्म संसद 1008 के पहले दिन जहां देश भर के 543 लोकसभा से सनातनधर्मी धर्मासंद, चारों धाम के प्रतिनिधि, 51 शक्तिपीठों सहित स्पेन और ब्राजील के सदस्य शामिल हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Google boy kautilya reached in dharm sansad at varanasi
धर्म संसद का दूसरा दिन - फोटो : amar ujala
ब्राजील से इसाई धर्म के प्रतिनिधि के रूप में चार्ल्स और स्पेन के निवासी और हिंदू धर्म धारण करने वाले अविनाश भी शामिल हुए। मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व सेराज सिद्दीकी ने किया। गूगल ब्वॉय के नाम से प्रसिद्ध और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का शिष्य कौटिल्य भी धर्म संसद में पहुंचा। सभी से कौटिल्य का परिचय कराया गया।

 
Google boy kautilya reached in dharm sansad at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
धर्म संसद में जिन 100 देशों में हिंदू रहे रहे हैं, इन सभी के झंडे होर्डिंग के रूप में लगाए गए है। वहीं देश के सभी प्रदेशों नाम और उनके झंडे के अलावा वहां की संस्कृति को भी दर्शाया गया है। आयोजन में शामिल लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Google boy kautilya reached in dharm sansad at varanasi
धर्म संसद में विकास के लिए मंदिर तोड़ने को अनुचित बताया गया - फोटो : अमर उजाला
धर्म संसद के लिए जहां संसद भवन की तरह ही टेंट लगाया गया है, वहीं गोशाला भी बनाई गई है। गोशाल में बांधे गए गाय-बछड़ों का श्रद्धालु पूजन कर रहे थे। सभी प्रवेश द्वार का नाम वेदों के नाम पर रखा गया है। शाम को काशी की परंपरा के अनुसार गंगा आरती की तर्ज पर पांच वैदिक ब्राह्मणों ने यहां आरती उतारी। 

 
विज्ञापन
Google boy kautilya reached in dharm sansad at varanasi
धर्म संसद में मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम स्थल और परिसर के बाहर तीन बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां से लोग सजीव प्रसारण देख रहे हैं। धर्म संसद के प्रांगण में शाम के समय आयोजित भजन संध्या में काशी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। गायक डॉ. विजय कपूर ने शंकर तेरी जटा से बहती है गंगधार की प्रस्तुति दी। सह गायक खुशबू और रोहित रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed