{"_id":"68887029c86b81ca910d707e","slug":"ghazipur-triple-murder-case-nine-bows-were-made-on-father-seven-on-sister-and-three-on-mother-by-son-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बाप पर नौ...बहन पर सात और मां के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार, अभय ने इसलिए बर्बरता से मारा; कांपे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाप पर नौ...बहन पर सात और मां के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार, अभय ने इसलिए बर्बरता से मारा; कांपे डॉक्टर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:52 PM IST
सार
गाजीपुर में युवक ने मां-बाप और बहन की हत्या में बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पिता पर नौ, बहन पर सात और मां पर कुल्हाड़ी से तीन वार कर हत्या की थी। मृतकों की गर्दन, सिर, पीठ और बांह में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 15
Ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के गाजीपुर में खेत की चाहत में अंधे बने बेटे ने पिता, मां और बहन की किस बेरहमी से हत्या की, उसकी गवाही मृतकों के शरीर हुए कुल्हाड़ी के वार के निशान बता रहे थे। हत्या के आरोपी ने पिता शिवराम पर नौ, बहन पर सात और मां पर तीन वार कर मौत के घाट उतारा था।
तीनों मृतकों की गर्दन पर गहरी चोट तो सिर, पीठ और बांह पर जख्म के निशान थे। करीब पौने तीन घंटे में पहले पिता, पुत्री और अंत में मां के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
2 of 15
तिहरा हत्याकांड में जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर खून ही खून
डिलियां गांव में महज 12 बिस्वा खेत के लिए कुल्हाड़ी से वार कर अभय यादव उर्फ भुट्टन ने कुल्हाड़ी से वारकर पिता शिवराम यादव, मां जमुनी देवी और बहन कुसुम यादव की हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पसरे खून और आसपास की स्थिति संघर्ष की पूरी कहानी बयां कर रही थी।
3 of 15
डिलियां गांव की यादव बस्ती में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच करते एसपी डा. ईरज राजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर, पीठ और गर्दन पर गहरे चोट के निशान
शाम तीन बजे से तीनों शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले शिवराम यादव का पोस्टमार्टम हुआ। शिवराम यादव के शरीर के नौ जगहों पर जख्म थे। सिर, पीठ और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
गाजीपुर में हत्याकांड के बाद घर में बंधे पशु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कुसुम यादव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के शरीर पर सात जगह जख्म थे। उसकी गर्दन पर भी चोट के गहरे निशान थे। अंत में जमुनी देवी का पोस्टमार्टम हुआ। उनके शरीर पर तीन निशान थे।
विज्ञापन
5 of 15
इसी स्कूटी से आई थी कुसुम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांह और कंधे पर भी कुल्हाड़ी के गहरे घाव
गर्दन पर गहरे चोट के निशान तो थे ही, दोनों बांह और कंधे पर भी कुल्हाड़ी के घाव गहरे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शवों को रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।