फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म नगरी काशी में गंगा दशहरा पर पसरा सन्नाटा, श्रद्धालुओं की जगह दिखे पुलिस और सीआरपीएफ के जवान

Mon, 01 Jun 2020 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Jun 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Ganga dussehra varanasi ghat deserted gathering of devotees not allowed spread of Coronavirus
दशाश्वमेध घाट पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के कारण धार्मिक स्थल और भीड़ जुटने पर रोक लगी है। आज गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालु भी मंदिर और गंगा स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं। वाराणसी में भी काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाटों पर लोगों के जाने पर अभी रोक लगी है। जिस कारण घाटों पर सन्नाटा पसरा है।

Ganga dussehra varanasi ghat deserted gathering of devotees not allowed spread of Coronavirus

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट भी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्नान करने आए लोगों को पुलिस ने वापस भेज रही है। वहीं सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। हालांकि सरकार ने 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है।

Ganga dussehra varanasi ghat deserted gathering of devotees not allowed spread of Coronavirus
मंदिरों के खुलने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर से जारी गाइडलाइन में मंदिरों के खुलने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हो पाया है। अगले आदेश तक मंदिरों में बंदी का जो फैसला पहले हुआ था, अभी  वह लागू रहेगा। इस दौरान किसी तरह के कोई धार्मिक जुलूस भी नहीं निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga dussehra varanasi ghat deserted gathering of devotees not allowed spread of Coronavirus

निर्जला एकादशी पर दो दशक से निकलने वाली कलश यात्रा भी नहीं निकली। एकादशी पर श्रद्धालुओं के काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंगलवार को निकलने वाली प्रतीकात्मक कलश यात्रा के लिए मंदिर प्रशासन ने जारी अनुमति को निरस्त कर दिया है। रविवार को काशी विशिष्ट विकास क्षेत्र के एसडीएम विनोद सिंह ने कलश यात्रा की अनुमति को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
Ganga dussehra varanasi ghat deserted gathering of devotees not allowed spread of Coronavirus

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से कलश यात्रा को निरस्त किया गया है।  दो जून को पडऩे वाली निर्जला एकादशी पर काशी मोक्षदायिनी समिति ने मंदिर के सीईओ से कलश यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। निर्जला एकादशी की परंपरा को देखते हुए मुख्य कार्यपालक ने 30 मई को अनुमति दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed