फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जी-20 के डेलीगेट्स ने बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखरों सहित बुद्ध की अस्थियों का किया दर्शन

Fri, 31 Mar 2017 12:49 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 31 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
g-20 deligates visit varanasi and sarnath
deligates - फोटो : अमर उजाला
जी-20 देशों के एफडब्ल्यूजी के प्रतिनिधियों ने बाबा विश्वनाथ से सारनाथ तक को अपनी नजरों में बसाया।  बाबा दरबार में मंगला आरती के साथ स्वर्ण शिखरों को निहारा तो गुरुवार को भगवान बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ पहुंचकर बुद्ध के अस्थि कलश के दर्शन किए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
g-20 deligates visit varanasi and sarnath
deligates - फोटो : अमर उजाला
बोधि वृक्ष और खंडहर परिसर भी देखा। दो घंटे के अपने सारनाथ भ्रमण के दौरान प्रतिनिधि उत्साहित और खुश नजर आए। सुबह 10:30 बजे के लगभग विभिन्न देशों से आए 73 प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सारनाथ पहुंचे। 
g-20 deligates visit varanasi and sarnath
deligates - फोटो : अमर उजाला
पहले वे खंडहर परिसर में गए जहां धर्म राजिका स्तूप, धमेख स्तूप और पुरातात्विक विरासत देखी। इसके बाद प्रतिनिधि संग्रहालय में गए। यहां केश विन्यास पर चल रही प्रदर्शनी देखी। इसके बाद विदेशी मेहमान महाबोधि मंदिर गए जहां भगवान बुद्ध के तथागत रूप को खाता भेंट किया और अस्थियों के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
g-20 deligates visit varanasi and sarnath
deligates - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ पहुंचे प्रतिनिधियों को काशी के शिल्प ने मोह लिया। सारनाथ संग्रहालय में दूकान खुलवाई गई। यहां से सैलानियों ने रेशम की साड़ी, दुपट्टे, बलुआ पत्थरों से निर्मित अशोक स्तंभ, हाथी, भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की खरीदारी की। संग्रहालय के बाहर पटरियों पर सजी दूकानों में भी प्रतिनिधि खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
g-20 deligates visit varanasi and sarnath
deligates - फोटो : अमर उजाला
सैलानियों ने रेशम की साड़ी, दुपट्टे, बलुआ पत्थरों से निर्मित अशोक स्तंभ, हाथी, भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की खरीदारी की। संग्रहालय के बाहर पटरियों पर सजी दूकानों में भी प्रतिनिधि खरीदारी करते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed