{"_id":"5b2e84614f1c1b624d8b7c6c","slug":"frogs-marriage-in-varanasi-for-this-special-purpose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में इसलिए कराई जाती है मेंढक और मेंढकी की शादी, कुछ ऐसे होते हैं इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में इसलिए कराई जाती है मेंढक और मेंढकी की शादी, कुछ ऐसे होते हैं इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
varanasi
- फोटो : ANI
इस अनोखी शादी के लिए पूर्वांचल की परंपरा का ध्यान रखते हुए विवाह मंडप तैयार किया गया और वर कन्या के रूप में मेंढक-मेंढकी को सात फेरे लेकर बंधन में बांधकर भगवान इंद्र को प्रसन्न करने की कामना की गई। लगभग आधे घंटे से ज्यादा चले इस विवाह के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ढोल नगाड़े की थाप पर लोगों ने जमकर डांस भी किया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी-उमस से बेहाल लोगों ने बारिश के लिए शनिवार को मान्यताओं के अनुसार मेंढक और मेंढकी की शादी की रस्म पूरी कराई। वाराणसी के लक्सा स्थित मंदिर में परंपरानुसार शादी की सभी रस्मों के बाद बारिश के लिए इंद्रदेव की प्रार्थना की गई। पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा की अगुवाई में हुए इस आयोजन में कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : twitter
इस आयोजन को कराने वाले लोगों का कहना था कि धार्मिक मान्यता है कि मेंढक और मेंढकी की शादी से भगवान इंद्र प्रसन्न होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने इस आयोजन को किया और यह उम्मीद कर रहे हैं कि इस अनोखे विवाह से भगवान इंद्र प्रसन्न होंगे और बरसात के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
इस शादी में ढोल नगाड़े भी बजाए गए, साथ ही साथ कई नवविवाहित जोड़ों ने भी इस शादी समारोह में शामिल होकर मेंढक और मेढकी से आशीर्वाद भी लिया।