फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी बहुत बढ़ गई है, आने वाले दिनों में आएगा बड़ा तूफान: ओमप्रकाश राजभर

Sun, 24 Jun 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Jun 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Om prakash rajbhar says that Heat is very high big storm will come in the few days
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एक बयान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है। राजभर ने रविवार को अपने बयान से भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय  जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को छोड़ने के संकेत दिए हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
Om prakash rajbhar says that Heat is very high big storm will come in the few days
योगी सरकार की कार्यशैली पर कई मौको पर सवाल उठाने वाले सुभासपा अध्यक्ष  ने  इशारों ही इशारों में इसके संकेत दिए और कहा कि गर्मी बहुत बढ़ गई है, आने वाले दिनों में बड़ा तूफान आने वाला है। कहा कि प्रदेश में शराब बंद कराने तक आंदोलन जारी रहेगा। 26 जून के बाद बहुत बड़ा तूफान आने वाला है। 
Om prakash rajbhar says that Heat is very high big storm will come in the few days
om prakash rajbhar - फोटो : self
वाराणसी में रविवार को कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मीडिया से मुखातिब हुए। भाजपा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ कहा कि मैं ऐसी हरकत करता हूं कि भाजपा मुझे खुद निकाल देगी। भाजपा जब तक निकाल नहीं देती तब तक मोहब्बत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Om prakash rajbhar says that Heat is very high big storm will come in the few days
ओम प्रकाश राजभर (बीच में) - फोटो : amar ujala
बता दें कि आज की शाम ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर का रिसेप्शन उनके पैतृक गांव फत्तेहपुर सिंधोरा में होना है। चर्चा है कि इस रिसेप्शन में देश और प्रदेश के कई बड़े नेता आएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस रिसेप्शन के बहाने ओमप्रकाश राजभर अपनी सियासी ताकत दिखाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Om prakash rajbhar says that Heat is very high big storm will come in the few days
om prakash rajbhar - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शनिवार को राजभर तब चर्चा में आए जब वो अपने परिवार के साथ फावड़ा लिए सड़क तैयार करते दिखे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। बताया गया कि पत्र लिखने के बाद भी जब सड़क नहीं बना तो कैबिनेट मंत्री खुद फावड़ा उठाने के लिए मजबूर हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed