लाकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद थी तो चार दोस्तों ने मिलकर वाराणसी के वरूणापार इलाके से 10 मई की रात शराब की दुकान का ताला तोड़ अंग्रेजी शराब 26 पेटी और एक बोरी में भरी देशी शराब चुराकर भाग निकले। जिन्हें शनिवार को कैंट पुलिस ने वरूणापुल स्थित शास्त्री पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक आरोपी अब भी फरार है।
लाकडाउन में लगी शराब की तलब तो चुरा ली 26 पेटी अंग्रेजी शराब, पुलिस ने दबोचा तो कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
सार
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाकडाउन था. इस दौरान चार दोस्तों को शराब की तलब लगी, लेकिन शराब की दुकानें भी बंद थीं. तलब इतनी भयंकर थी कि ये लोग शराब की दुकान का ताला तोड़ कई पेटी शराब ले उड़े. चार दिन बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन