फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार मालगाड़ी लेकर पहुंचीं महिला गार्ड, अधिकारियों ने ऐसे किया स्वागत

Thu, 19 Jul 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
First woman goods train guard arrived at mughal sarai
goods guard - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय रेल मंडल में सवारी गाड़ियों के बाद पहली बार मालगाड़ी की गार्ड बनकर चार महिलाओं ने साबित कर दिया कि वे पुरुषों से कम नहीं हैं। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल में पहली बार बुधवार को मालगाड़ी पर गार्ड के रूप में इन महिलाओं की नियुक्ति की गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..



 
First woman goods train guard arrived at mughal sarai
goods gurad - फोटो : अमर उजाला
मंडल में प्रशिक्षु गार्ड के रूप में तैनात सुधा रानी, पायल, ज्योतिका और रितु रेखा शाह गया रेलवे स्टेशन से मालगाड़ी लेकर बुधवार को पीडीडीयू जंक्शन(मुगलसराय) पहुंची। यहां स्टेशन निदेशक सहित अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 

 
First woman goods train guard arrived at mughal sarai
goods gurad - फोटो : अमर उजाला
 पीडीडीयू नगर के प्लेटफार्म आठ पर दोपहर में तीन बजे मालगाड़ी लेकर पहुंची प्रशिक्षु गार्ड रितु रेखा शाह और ज्योति कुमारी उत्साहित दिख रही थीं। मालगाड़ी पहुंचने के पहले ही महिला गार्डों के स्वागत के लिए अधिकारी पहुंच गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
First woman goods train guard arrived at mughal sarai
goods gurad - फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी रुकते ही स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला, सीएसजी अशोक अनिल और अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वी राज ने बताया कि रेलवे महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहा है। इसके मद्देनजर पहली बार महिला गार्डों को मालगाड़ी के परिचालन की जिम्मेदारी दी गई। 

 
विज्ञापन
First woman goods train guard arrived at mughal sarai
गया से पीडीडीयू जंक्शन तक के लिए दो मालगाड़ी लेकर पूर्व मध्य रेलवे की महिला गार्ड सुधा कुमारी, प्रशिक्षु पायल रानी तथा ज्योतिका कुमारी व प्रशिक्षु रीतु रेखा शाह पहुंची हैं। ये अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी। बताया कि डीआरएम पंकज सक्सेना ने महिलाओं को दिन में ड्यूटी देने का निर्देश दिया है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed