{"_id":"60424b57b59f31245f20828b","slug":"fire-in-mirzapur-fire-brigade-called-from-four-districts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में जंगल में लगी भीषण आग, चार जिलों से बुलाई गई फायर ब्रिगेड, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में जंगल में लगी भीषण आग, चार जिलों से बुलाई गई फायर ब्रिगेड, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मिर्जापुर में जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में शुक्रवार को लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। जंगल में भड़की आग से देखते ही देखते 15 किलोमीटर क्षेत्र का इलाका चपेट में आ गया। भीषण आग को देखते हुए चार जनपदों से फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। जनपद के मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा जंगल में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग से कई बीघे जंगल और फसल के अलावा इंसानी बस्तियों पर भी खतरा मंडराने लगा। देर शाम एनडीआरएफ की टीम भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। रात होने के कारण कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं।अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें तस्वीर।
2 of 6
मिर्जापुर में जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की गंभीरता के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में बचाव दल रवाना किया। वहीं आसपास के जिलों से भी मदद मांगी गई। आग से घिरी फसल और मकान को बचाने में ग्रामीणों के साथ ही अधिकारी दिनभर जुटे रहे।
3 of 6
मिर्जापुर में जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
कई जिलों से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दिनभर मशक्कत करती रहीं। देर शाम तक आग को फैलने से रोकने में कामयाबी मिल गई। हालांकि जंगल के अंदर आग धधक रही थी। शनिवार सुबह तक आग पर काबू पाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिर्जापुर में जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
सिकटही जंगल में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद वन विभाग ने सक्रियता नहीं दिखाई। जिससे आग का दायरा बढ़ता गया। देखते ही देखते 15 किलोमीटर का इलाका आग की चपेट में आ गया। पटेहरा मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों तरफ लगी आग की सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड का वाहन पाइप छोटा होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
5 of 6
मिर्जापुर में जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
आग की विकराल स्थिति को देख अधिकारी व कर्मचारी भी जंगल में घुसने का साहस न जुटा सके। जिससे आग नवेढ़िया गांव के जंगल से सटे दीपनगर कोटवां संपर्क मार्ग पार कर गई। सड़क की दूसरी तरफ आग लगने से किसानों के दिल की धड़कने बढ़ गईं। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब जंगल के अंदर ही कहीं-कहीं आग जल रही है। उसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।