फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आग का तांडव: पंडाल स्थल पर चल रहा था शो...गुफा में आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता, घटना से पूरे जिला झकझोर उठा

Mon, 03 Oct 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Oct 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Fire In Durga Pandal Bhadohi The show was going on at the site of the pandal...only one way to enter the cave
Fire In Durga Pandal Bhadohi - फोटो : अमर उजाला
भदोही के औराई कोतवाली से कुछ दूर स्थित एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात करीब आठ बजे आरती के समय आग लग गई। हादसे में 67 लोग झुलस गए।  जबकि तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। भदोही डीएम गौरांग राठी ने इसकी पुष्टि की है। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा हैं। वाराणसी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करीब 20 लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों में अंकुश सोनी (12), जया देवी (45), आरती चौबे (48), हर्ष वर्धन (8) और नवीन (10 ) शामिल है। डीएम के मुताबिक, आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। दमकल टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
Fire In Durga Pandal Bhadohi The show was going on at the site of the pandal...only one way to enter the cave
दुर्गा पांडल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पंडाल स्थल पर चल रहा था शो, गुफा में आने-जाने का सिर्फ एक रास्ता
भदोही- औराई मार्ग पर स्थित दुर्गा पंडाल में भीषण आग ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। घटना में आयोजन समिति की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पंडाल स्थल पर चलने वाले शो में प्रोजेक्टर के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम दिखाए जा रहे थे। गुफानुमा बने स्थल में आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। 



 
Fire In Durga Pandal Bhadohi The show was going on at the site of the pandal...only one way to enter the cave
Fire In Durga Pandal - फोटो : अमर उजाला
आग लगने के बाद अंदर भगदड़ मच गई। इससे कई महिलाएं और बच्चे गिर गए। आग तेजी से फैली और उसके चपेट में सभी आ गए। औराई तहसील क्षेत्र में नरथुआं स्थित पंडाल सबसे आकर्षक बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire In Durga Pandal Bhadohi The show was going on at the site of the pandal...only one way to enter the cave
Fire In Durga Pandal - फोटो : अमर उजाला
यहां नवरात्र में धार्मिक शो भी प्रोजैक्टर के माध्यम से दिखाया जाता है। उक्त शो देखने के लिए नरथुआं, उपरौठ, बारीगांव, औराई, घोसिया, भवानीपुर, जेठूपुर, उगापुर, औराई सहित दर्जन भर से अधिक गांव की महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं। 
 
विज्ञापन
Fire In Durga Pandal Bhadohi The show was going on at the site of the pandal...only one way to enter the cave
Fire In Durga Pandal - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी उक्त गुफानुमा स्थल पर 150 से अधिक महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। शार्ट सर्किट से आग लगी तो अंदर भगदड़ मच गई। आने-जाने का एक मात्र गेट होने से बच्चे और महिलाएं अंदर ही गिर गईं। उक्त गुफा फाइबर और प्लास्टिक के पन्नी से बनाई गई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed