फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में दिग्गजों की सीट पर जानिए किसे मिली जीत

Sun, 12 Mar 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sun, 12 Mar 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
 Find out who gets victory in the veterans' seat in Purvanchal
bjp worker in varanasi - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। वाराणसी में भाजपा ने सभी आठ सीटों को जीतकर रिकार्ड बनाया है। भाजपा की सूनामी में जहां कई दिग्गज मंत्री और नेता हार रहे हैं, वहीं कई ऐसे हैं जो अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने में सफल हुए हैं। आगे की स्लाइड में जानें किस सीट पर क्या है हाल-

 Find out who gets victory in the veterans' seat in Purvanchal
mukhtar ansari brijesh singh - फोटो : अमर उजाला

मऊ सदर सीट पर कांटे की जंग हुई। यहां मुख्य मुकाबले में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कटप्पा' भासपा उम्मीदवार महेंद्र राजभर और चार बार ‌से विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी थे। मतगणना के दौरान कभी मुख्तार और महेंद्र आगे चल रहे थे। अंत में करीब आठ हजार वोट से बसपा के मुख्तार अंसारी जीत गए। 

 Find out who gets victory in the veterans' seat in Purvanchal
ज्ञानपुर विधानसभा से सपा विधायक विजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

उधर, ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय ‌म‌िश्र  जीत गए हैं। बता दें कि सीएम अखिलेश यादव ने इन्हीं के बारे में कहा था कि यहां के उम्मीदवार पैसे लेकर वोट बांट रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Find out who gets victory in the veterans' seat in Purvanchal
vineet singh - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट सैयदराजा में दो बाहुबलियों के बीच सीधी जंग हुई। यहां भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह जीत गए हैं। वहीं दूसरे स्‍थान पर बसपा प्रत्याशी श्याम नारायण सिंह ऊर्फ विनित सिंह रहे।

विज्ञापन
 Find out who gets victory in the veterans' seat in Purvanchal
साइक‌िल छोड़ हाथी की सवारी - फोटो : amar ujala

वहीं बलिया में चार मंत्रियों में तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। बलिया नगर में नारद राय, बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी फेफना से, सिकंदरपुर से मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सपा चुनाव हार गए हैं। वहीं बांसडीह विधानसभा सीट से मंत्री राम गोविंद चौधरी जीत गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed