फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: राजधानी ट्रांसपोर्ट में भीषण आग से हड़ंकप, राहत बचाव में झुलसे फायर सीओ, इलाके में छाया काला धुआं

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
fierce fire in rajdhani transport fire brigade reached on spot in manduadih industrial area in varanasi
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में शाम को राजधानी ट्रांसपोर्ट में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। ट्रांसपोर्ट के गोदाम से आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंच गई। आग इतनी विकराल थी कि आसपास क्षेत्र में सिर्फ धुंए का गुबार ही छाया रहा। आग बुझाने के उपकरण और फायर गाड़ियों के साथ पहुंचे सीओ फायर अनिमेष सिंह भी राहत बचाव में झुलस गए। इसके बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह उन्हें उपचार के लिए भिजवाया। देखें अगली स्लाइड्स...।

fierce fire in rajdhani transport fire brigade reached on spot in manduadih industrial area in varanasi

ट्रांसपोर्ट मैनेजर सचिन सूरी के अनुसार आग से आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस ट्रांसपोर्ट में मुंबई, सूरज, पंजाब, दिल्ली आदि प्रांतों से माल आता है। चांदपुर स्थित राजधानी ट्रांसपोर्ट का मुख्यालय दिल्ली में है और राजधानी ट्रांसपोर्ट का यह ब्रांच कार्यालय है।

fierce fire in rajdhani transport fire brigade reached on spot in manduadih industrial area in varanasi

इसी गोदाम से बनारस सहित आसपास जिलों में माल की सप्लाई होती है। ट्रांसपोर्ट मैनेजर सचिन सूरी ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे गोदाम में काम हो रहा था कि अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। घंटे भर तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
fierce fire in rajdhani transport fire brigade reached on spot in manduadih industrial area in varanasi

इसी बीच इलाके में आग लगने और धुंए का गुबार उठते देख सड़क किनारे भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई अपने स्तर से आग बुझाने के लिए प्रयासरत रहा। सूचना पर चीफ फायर अफसर अनिमेष सिंह भी चार गाड़ियों को लेकर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन
fierce fire in rajdhani transport fire brigade reached on spot in manduadih industrial area in varanasi

इसी बीच वह झुलस भी गए। साथियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए भिजवाया। ट्रांसपोर्ट मैनेजर के अनुसार गोदाम में रखे करोड़ों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आर्थिक क्षति का आंकलन अभी किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed