{"_id":"5bd759e2bdec2269c10f9224","slug":"father-in-law-install-cctv-camera-in-bathroom-at-sonebhadra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू के बाथरूम में लगवाए सीसीटीवी कैमरे, बुरी नीयत से इस तरह उठा पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू के बाथरूम में लगवाए सीसीटीवी कैमरे, बुरी नीयत से इस तरह उठा पर्दा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
Trending Videos
मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि ससुर ने बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कोतवाल सीपी पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फाइल फोटो
पीड़िता का आरोप है कि ससुर अक्सर छेडख़ानी करते रहते हैं। 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह बाथरूम में गई थी उसी वक्त ससुर पहुंच गए और जबरिया दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसी दिन उसको पता चला कि बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन लोकलाज की डर से अभी तक घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट करने की शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police
सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोतवाल को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।