{"_id":"6a8892b186d4e6eab60531cd","slug":"exodus-due-to-floods-in-kashi-ganga-rises-backflow-observed-in-varuna-too-difficulties-mount-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी में बाढ़ से पलायन: अस्सी घाट की सड़क तक आया बाढ़ का पानी, सुबह-ए-बनारस का मंच डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बाढ़ से पलायन: अस्सी घाट की सड़क तक आया बाढ़ का पानी, सुबह-ए-बनारस का मंच डूबा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:56 AM IST
सार
वाराणसी में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 0.64 सेंटीमीटर बढ़ गया। जलस्तर अब चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से महज 1.24 मीटर दूर है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई निचले क्षेत्रों में पानी पहुंचने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नमो घाट पर डूब रहा नमस्ते स्टेच्यू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की शुक्रवार रात 9 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा का जलस्तर को 69.02 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से महज 1.24 मीटर है। जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शुक्रवार को अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस का मंच भी डूब गया। शनिवार सुबह तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर सकता है।
2 of 6
गंगा आरती का भी स्थल बदला।
- फोटो : संवाद
गंगा के साथ वरुणा भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोग पलायल कर शिविर या फिर किराए के मकानों में शिफ्ट हो रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर तक अस्सी घाट पर स्थित सुबह ए बनारस का मंच डूब गया।
3 of 6
गंगा की बाढ़ में डूब रहे मंदिर-शिवालय।
- फोटो : संवाद
राजेंद्र प्रसाद और दशाश्वमेध घाट की सीढि़यों तक पानी आ गया। ऐसा ही हाल सभी घाटों का है। सभी 84 घाट डूब गए हैं। संपर्क बहुत पहले ही टूट चुका है। घाट पर पानी भरने के कारण वहां लगने वाली दुकानें भी हट गई हैं। दुकानदारों ने बताया कि करीब दो महीने तक हालात ऐसे ही रहेंगे। जैसे तैसे गुजारा करना होगा। सबसे अधिक समस्या शवदाह को लेकर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वाराणसी में गंगा में आई बाढ़ का ड्रोन शॉट।
- फोटो : पुलिस
वरुणा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों के किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं। शिवपुर क्षेत्र के पिसौर और दनियालपुर गांवों में नदी का पानी तेजी से खेतों की ओर बढ़ रहा है, जिससे फसलों के डूबने और पूरी तरह बर्बाद होने का संकट गहरा गया है। खेतों में लहलहाती धान, मक्का, भिंडी और बोड़ा (लोबिया) की फसलों को जलमग्न होते देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। क्षेत्र के किसान पप्पू पटेल, अरविंद पटेल, संतोष राजभर और मोहन का कहना है कि उन्होंने गाढ़ी कमाई और मेहनत लगाकर फसल बोई थी, लेकिन अब बाढ़ का पानी सब कुछ तबाह करने पर आमादा है।
विज्ञापन
5 of 6
वाराणसी में गंगा में आए बाढ़ में डूबा शीतला मंदिर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा के उफान के चलते कैथी घाट पर भी पानी आ गया है। घाटों के किनारे बोयी गई साग सब्जियों की खेती नष्ट हो गई हैं। सरसौल,लूंठा,बरथरा कलां,मुरीदपुर ,परनापुर घाट, गौरा उपरवार, चंद्रावती, ढकवां कैथी आदि जगहों पर पानी हिचकोले खाने लगा है। चंद्रावती गंगा घाट, ढकना गौरीशंकर महादेव घाट की सीढीयों पर भी पानी चढ़ गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।