फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. रीना के सुसाइड नोट पर पुलिस को शक, पिता ने आईजी को बताया कैसे हुई बेटी की हत्या

Thu, 11 Jul 2019 04:49 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 11 Jul 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Dr. reena singh death case father meet IG and tell about murder of his daughterin varanasi
डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) और पति डॉ. आलोक का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के मौत के मामले में पुलिस शक गहरा होता जा रहा है। डॉ. रीना सिंह के कमरे से मिले सुसाइड नोट पर पुलिस को संदेह है। पुलिस को आशंका है कि सुसाइड नोट डॉ. रीना ने नहीं लिखा है। वहीं सुसाइड नोट की जांच कर रहे एक्सपर्ट ने पुलिस से डॉ. रीना द्वारा हिंदी में लिखे गए शब्दों और वाक्यों के सैंपल मांगे हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Dr. reena singh death case father meet IG and tell about murder of his daughterin varanasi
सीसीटीवी फुटेज में छत से गिरतीं डॉ. रीना - फोटो : अमर उजाला

डॉ. रीना की दो जुलाई को संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर उनके पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में डॉ. आलोक और उनके मां-बाप पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के 10 दिन बाद भी प्रकरण को लेकर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है और जांच करने का हवाला दिया जा रहा है। 

Dr. reena singh death case father meet IG and tell about murder of his daughterin varanasi
एससपी से बात करते डॉ. रीना के पिता - फोटो : अमर उजाला

उधर, घर छोड़ कर गायब डॉ. रीना के पति डॉ. आलोक सिंह को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 ए के तहत नोटिस जारी कर कैंट पुलिस ने बयान दर्ज कराने को कहा है। साथ ही पुलिस डॉ. आलोक की तलाश कर रही है और सामने न आने पर उनके खिलाफ अदालत से वारंट जारी कराया जा सकता है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए लखनऊ की एफएसएल टीम को पत्र भेजा गया है। सुसाइड नोट की जांच कर रहे एक्सपर्ट ने डॉ. रीना द्वारा हिंदी में लिखे गए वाक्यों का सैंपल मांगा है। हमारी तफ्तीश सही दिशा में चल रही है और जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. reena singh death case father meet IG and tell about murder of his daughterin varanasi
पति के साथ डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जांच की मॉनीटरिंग कर रहे एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि घटना की शुरुआत से ही डॉ. आलोक ने तथ्यों को छुपाया और गलत जानकारियां दीं। इसके बाद वह बुलाने पर भी सामने नहीं आ रहे हैं, जबकि अपने करीबियों के संपर्क में बने हुए हैं। सारे तथ्य यह सिद्ध कर रहे हैं कि डॉ. आलोक गलत हैं। डॉ. रीना की हत्या हुई या उन्हें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया, हमारी जांच में यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
Dr. reena singh death case father meet IG and tell about murder of his daughterin varanasi
डॉ.रीना सिंह के पिता (नीली टीशर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह बुधवार को आईजी रेंज विजय सिंह मीना से मिले और एडीजी जोन को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की दोनों एड़ी टूटी हुई थी, इस हालत में वह साढ़े चार फीट ऊंची रेलिंग पार कर नीचे छलांग कैसे लगाती। उन्होंने अपनी दोनों नातिन को पुलिस से बरामद कराने की मांग की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed