फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम पर लौटे डॉक्टर, सोमवार को हड़ताल पर होने से बिना इलाज कराए लौट रहे थे मरीज

Tue, 18 Jun 2019 12:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Jun 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
doctors on strike patient bothered in varanasi
सर सुंदर लाल हॉस्पिटल बीएचयू में मरीजों की भीड़ रही। - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में सोमवार को जिले के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ ही बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर रहे। ओपीडी नहीं चलने से मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। बाद में दूर दराज से आए मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। हालांकि मंगलवार से सेवाएं पहले की तरह चल रही हैं।

doctors on strike patient bothered in varanasi

आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पतालों में हड़ताल की नोटिस चस्पा कर दी गई और ओपीडी में मरीज नहीं देखे गए। बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भी ओपीडी प्रभावित रही। यहां रेजिडेंट डॉक्टरों ने वार्डों में भी मरीजों को नहीं देखा। कुछ ऐसे निजी अस्पताल भी रहे जहां बाहर ओपीडी ठप होने की सूचना चस्पा थी, लेकिन अंदर मरीज देखे गए। उधर, आईएमए अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा कहीं नहीं था। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो यह गलत है। केवल इमरजेंसी में ही मरीज देखे गए और ऑपरेशन हुए। जिले में करीब एक हजार निजी अस्पताल और नर्सिंग होम हैं, हर एक की ओपीडी में औसतन 100 मरीज देखे जाते हैं, लेकिन सोमवार को मरीजों को लौटा दिया गया।

doctors on strike patient bothered in varanasi

बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में करना पड़ा लंबा इंतजार
बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज सहित पूर्वांचल के अलावा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार से हर दिन पांच हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं। सोमवार को सबसे अधिक भीड़ रहती है। सुबह छह बजे लाइन में लगकर पर्चा बनवाया। जब वह ओपीडी पहुंचे तो उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
doctors on strike patient bothered in varanasi

इसका कारण, यहां न्यूरोलॉजी, चर्म रोग विभाग, सर्जिकल आन्कोलॉजी, टीबी-चेस्ट, हृदय रोग, मेडिसिन आदि की ओपीडी में सिर्फ वरिष्ठ चिकित्सक मरीज देख रहे थे। जूनियर और सीनियर रेजिडेंट की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। सुबह 10 बजे आए मरीजों में से कोई दो तो कोई तीन बजे चिकित्सक से परामर्श ले सका। उधर, वार्डों में भर्ती मरीजों के परिजन भी रेजिडेंट डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में एक सप्ताह में दूसरी बार हड़ताल से मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई।

विज्ञापन
doctors on strike patient bothered in varanasi

सरकारी अस्पतालों में रही भीड़
निजी चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी रही। बीएचयू से वापस होने वाले मरीज परिजनों के साथ मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा पहुंचे तो फिजीशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में गेट के बाहर तक मरीजों की कतार लग गई। महिला अस्पताल की ओपीडी में इतनी भीड़ थी कि मरीज बाहर सीढ़ियों तक बैठी रहीं। दीनदयाल अस्पताल का भी यही हाल रहा। यहां जो ओपीडी में नहीं दिखा पाए, उन्होंने इमजेंसी पहुंचकर इलाज कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed