Diwali in Varanasi: दीपैः अलंकृतं गृहं, हर्षैः अलंकृतं मनः...। यानी घर दीपों से सजे और मन खुशियों से। इसी भाव के साथ शिव की नगरी काशी में दीपों का उत्सव मनाया गया। बाबा विश्वनाथ के आंगन से काशी के घर-घर के आंगन तक उतरे दीपों के प्रकाश ने हर किसी का तम हर लिया। लगातार दूसरे साल श्री काशी विश्वनाथ धाम में मां लक्ष्मी के पूजन के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हुई। धाम में 11 हजार से ज्यादा दीप जलाए गए।
तस्वीरों में देखें काशी की दिवाली: 18 करोड़ के झालर जले, 12 करोड़ के पटाखे; शिव की नगरी में श्रीराम का स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:31 AM IST
सार
Diwali 2025: वाराणसी में दिवाली की धूम मची रही। हर घर में दीप और झालर जले तो पूरा शहर जगमग हो उठा। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की पूजा की गई। काशी विश्वनाथ धाम से लेकर हर छोटे-बड़े मंदिरों में दीप जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन