धनतेरस पर जिले में संपत्तियों की जमकर खरीद और बिक्री हुई। शनिवार को निबंधन विभाग में कुल 325 संपित्तयों की रजिस्ट्री हुई। इसमें सबसे बड़ी रजिस्ट्री गंगापुर में एक कंपनी की ओर से 6.86 करोड़ रुपये की कराई गई। इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी रजिस्ट्री 1.55 करोड़ रुपये की हुई। खासबात रही कि इसमें 70 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई।
दीपावली: 325 संपत्तियों की खरीद, 70% महिलाओं के नाम, सबसे बड़ी रजिस्ट्री 6.86 करोड़ की; जानें पूजन का मुहूर्त
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 Oct 2025 10:31 AM IST
सार
Diwali 2025: धनतेरस और दीपावली पर वाराणसी में जमकर खरीदारी हुई मुहूर्त के अनुसार, लोगों ने सामान लिए और उसका पूजन किया। आज शाम में तय समय के अनुसार ही पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन