फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: शिव की नगरी का कोना-कोना दीपोत्सव के उल्लास से जगमग, तस्वीरों में देखें आकर्षक सजावट

Mon, 24 Oct 2022 12:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Every corner of varanasi city of Shiva lit up with gaiety of Deepotsa  see attractive decoration
गोदौलिया चौराहे पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

पंचदीपोत्सव के दूसरे दिन वाराणसी में छोटी दीपावली का उल्लास घर-घर बिखरा। लोगों ने घरों से लेकर दुकानों तक दीप जलाकर छोटी दीपावली मनाई और नरक चतुर्दशी के अवसर पर यम के निमित्त भी दीप अर्पित किए गए। छोटी दीपावली पर शहर का कोना-कोना दीपोत्सव के उल्लास से जगमग हो गया।  ऊंची इमारतों से लेकर प्रतिष्ठानों तक पर जगमगाती लड़ियों से भोले की नगरी की छटा निखर गई।  प्रकाश पर्व दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। देर रात तक बाजारों में पटाखा, मिठाईयों और गिफ्ट आइटम की खरीददारी होती रही।



इसके साथ ही रंग-बिरंगी झालरों की रौशनी से शहर की इमारतें भी झिलमिला उठीं। यम को प्रसन्न करने के लिए दीपदान किया गया। मान्यता है कि इस संध्या पर दीपदान करने से यम प्रसन्न होते हैं और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगी रौशनी वाली फुलझड़ियां और पटाखे छोड़ते नजर आए।

Diwali 2022 Every corner of varanasi city of Shiva lit up with gaiety of Deepotsa  see attractive decoration
बनारस क्लब में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

छोटी दिवाली की रात ही पूरे शहर की ज्योर्तिमय आभा देखते ही बन रही है। जिधर भी नजर जा रही थी रंग-बिरंगी टिमटिमाती लड़ियां बरबस ही हर अंतस को अपने उजास से भर रही हैं। कहीं लाल, कहीं नीली, तो कहीं हरी और पीली रोशनी के झालरों से घर, कार्यालय और दुकानें सजी हुई हैं। 

Diwali 2022 Every corner of varanasi city of Shiva lit up with gaiety of Deepotsa  see attractive decoration
बरेका खेल मैदान में बच्चों ने जलाए दीप - फोटो : अमर उजाला

छोटी दीपावली पर गंगा तट से लेकर बहरी अलंग तक हर तरफ का नजारा ऐसा ही था। सोमवार को ज्योति पर्व पर दीपमालिकाएं सजाई जाएंगी। मंदिरों, भवनों से लेकर घाटों, मढ़ियों को पंक्तिबद्ध दीपों से सजाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Every corner of varanasi city of Shiva lit up with gaiety of Deepotsa  see attractive decoration
सिगरा स्टेडियम रोशनी के पर्व की रौनक से गुलजार - फोटो : अमर उजाला

सिगरा स्टेडियम रोशनी के पर्व की रौनक से गुलजार हो गया। खिलाड़ियों ने रंगोली सजाकर पूरे स्टेडियम को 25 हजार दीपों से रौशन कर दिया। सिगरा स्टेडियम में फुटबॉल कोट इरशाद अहमद के नेतृत्व में फुटबाल खिलाड़ियों ने दीप सजाए। एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने रनिंग ट्रैक को दीपों से सजाया। 

विज्ञापन
Diwali 2022 Every corner of varanasi city of Shiva lit up with gaiety of Deepotsa  see attractive decoration
सिगरा क्षेत्र में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

शिव की नगरी काशी में दीपोत्सव का उल्लास अमावस की रात में बिखरेगा। घर-घर लक्ष्मी-गणेश विराजेंगे और घर आंगन भी दीपों से सजाए जाएंगे। सुख-समृद्धि, धन-वैभव की अधिष्ठात्री देवी भगवती मां लक्ष्मी तथा ऋद्धि-सिद्धि के अधिष्ठाता प्रथम पूज्य श्रीगणेश की पूजा के बाद कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के अनुष्ठान पूर्ण होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed