देव दीपावली के पावन अवसर पर, धर्मनगरी वाराणसी के गंगा और वरुणा नदी के तट अलौकिक प्रकाश से सराबोर हो गए। इस वर्ष 25 लाख से अधिक दीयों की भव्य सजावट ने पूरे शहर को एक दिव्य आभा से ढक लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं नमो घाट पर पहुंचकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। लाखों दीयों की जगमगाहट ने काशी की प्राचीनता और आध्यात्मिकता को एक नए आयाम से जीवंत कर दिया।
काशी के घाटों पर जगमगाई दिव्यता: 25 लाख दीयों का अलौकिक प्रकाश...रंगबिरंगी रोशनी से ढका नभ-धरा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:09 PM IST
सार
Dev Deepawali Photos: वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर देव दीपावली के अवसर पर विशेष गंगा आरती का आयोजन हुआ। सीढ़ियों पर बैठ और नाव में सवार होकर लोगों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया। देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन