फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देव दीपावली पर दीपों की रोशनी में नहाए घाट, कुंड व गली, देखें तस्वीरें...

Sun, 05 Nov 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 05 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali festival celebrate today in varanasi
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शाम की लालिमा छाते ही घाट दीपकों की रोशनी में नहाने लगे। पूनम की चांदनी के बीच उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर दीपमालाएं की शृंखला सज गई। देव दीपावली के अवसर पर दीपों की रोशनी में घाट, कुंड से लेकर गली तक दीप ही दीप नजर आए। देखें आगे की स्लाइड्स...
dev deepawali festival celebrate today in varanasi
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
बनारस सहित देश से लेकर विदेश तक देव दीपावली का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। शाम होते ही गगां घाटों पर काफी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे। बनारस के घाटों ऐसे दिख रहे हैं जैसे स्वर्ग धरा पर उतर आया हो। 
dev deepawali festival celebrate today in varanasi
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
तुलसी घाट पर देव दीपावली महोत्सव ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी के नाम समर्पित रही। इसके लिए गिरिजा देवी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा को बीएचयू दृश्य कला संकाय और आनंद वन समूह के चित्रकारों ने मिलकर तैयार कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
dev deepawali festival celebrate today in varanasi
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
राजनीति, कला, संगीत के अलावा उद्योग जगत की हस्तियां इस महोत्सव के नजारे की साक्षी बनें। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आरती स्थल की मढ़ियों के अलावा घाटों को गेंदा की मालाओं से सजा गया है। 
विज्ञापन
dev deepawali festival celebrate today in varanasi
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट, तुलसी घाट, हनुमान घाट, शिवाला घाट, राजा घाट, मान सरोवर घाट, अहिल्या बाई घाट, पांडेय घाट, केदार घाट, मान मंदिर घाट, ललिता घाट, रामघाट, पंचगंगा घाट के अलावा राजघाट पर दीपोत्सव की छटा देखते बन रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed