फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepawali 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये काम, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा, आशीष देंगे देव

Sun, 06 Nov 2022 06:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 Do this work on Kartik Purnima for blessings of maa Lakshmi
दीपदान - फोटो : istock

हिन्दू धर्म शास्त्रों में वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा का अपना महत्व है। लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का एक अलग ही महतम्य है। कार्तिक माह सभी महीनों में उत्तम फलदायी माना गया है। कार्तिक महीने में दीपक का विशेष महत्व है। दीपक रोशनी का प्रतीक है जिससे अंधकार दूर होता है। इसलिए दीपावली के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है। कार्तिक महीने में दीपक के प्रकाश, जप, दान व स्नान का विशेष महत्व रहता है। ऐसा करने से जातक पर लक्ष्मी नारायण की कृपा होती है।



अगर आप कार्तिक महीने में कोई उपाय नहीं कर पाए हैं तो देव दीपावली को जरूर दीपदान करें। काशी में कार्तिक मास पर्यंत दीपदान की परंपरा है। पूरे माह दीपदान नहीं कर पाने वालों के लिए देवदीपावली पर दीप जलाकर मास पर्यंत का फल और शुभता की प्राप्ति हो सकती है। मान्यता है कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पूजन से दरिद्रता का नाश होता है। 

Dev Deepawali 2022 Do this work on Kartik Purnima for blessings of maa Lakshmi
दीपदान - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य पं. दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक दीपक प्रज्वलित करने के बाद पूजन करने से मां लक्ष्मी और सभी देवता आशीर्वाद देते हैं। तुलसी का चौरा, गंगा नदी और मंदिर में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। 

Dev Deepawali 2022 Do this work on Kartik Purnima for blessings of maa Lakshmi
दीपदान - फोटो : अमर उजाला।

कहा जाता है कि शाम और सुबह सूर्य के अभाव में जहां दीपक का प्रकाश होता है वहीं देवताओं का वास होता है। इसलिए इस शुभ दीप घड़ी को अपने कल्याण के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 Do this work on Kartik Purnima for blessings of maa Lakshmi
दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने के बाद 11 दीपों का दान करें। फिर नदी किनारे स्थित किसी मंदिर में पूजा अर्चना कर घर लौट जाएं। घर जाकर मां तुलसी के गमले, मंदिर में घी का दीया जला दें । ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होगी। घर पर कनकधारा स्त्रोत का भी पाठ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 Do this work on Kartik Purnima for blessings of maa Lakshmi
देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

घर पर घी या सरसों के तेल के 11 दीपक जलाएं। पहले मिट्टी के दीये को मां तुलसी के पास ऊं तुलसीभ्य: नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए रख दें। एक दीये को आप घर के दरवाजे के बाहर रखें। बाकी बचे नौ दीयों को आप मंदिर में रख दें। इसके बाद आप अपने आराध्य की उपासना करने के साथ विष्णु सहस्रनाम और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपका भाग्य समृद्ध होगा और घर में लक्ष्मी का वास होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed