फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO : विश्वनाथ धाम में पहली बार लक्ष्मी पूजा, घाट और गलियों तक दिखी रौनक; फोटो में देखें काशी की दीपावली

Fri, 01 Nov 2024 10:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 10:11 AM IST
सार

Varanasi News : काशी नगरी में दीपावली की भरपूर रौनक दिखी। मंदिरों और शिवालयों में दीये जलाने का दौर चलता रहा। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के पूजन के साथ त्योहार का समापन हुआ। घरों में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के बाद लोग आतिशबाजी करते दिखे।

विज्ञापन
Deepawali Laxmi Puja in Baba vishwanath courtyard ghats and streets also seen gaiety lots of fireworks
दीपावली पर रोशनी से जगमग हुई काशी नगरी। - फोटो : अमर उजाला

दीपज्योति: परब्रह्म... यानी दीपावली पर मां लक्ष्मी आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। दीपावली की शाम को काशी की हर गली रौशन रही। घर की देहरी से लेकर बाबा विश्वनाथ का आंगन सांझ ढलते ही दीपों से रोशन हो उठा। गंगा के घाट हो गंगा पार रेती का नजारा दोनों तरफ झिलमिलाते दीप अपनी रोशनी से अमावस की रात को मात दे रहे थे।

Deepawali Laxmi Puja in Baba vishwanath courtyard ghats and streets also seen gaiety lots of fireworks
बाबा काशी विश्वनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में दीप सज्जा और सनातन शास्त्रीय नवाचार हुआ। ब्रह्मांड में ज्योति से प्रकाश की उत्पत्ति स्वयं महादेव ने ज्योतिर्लिंग स्वरूप में प्रकाश स्तंभ के रूप में की है। शिवपुराण में इसका जिक्र है। ऐसे में ज्योति पर्व का अनुष्ठान ज्योतिर्लिंग धाम में समारोह का आयोजन शास्त्रों के हिसाब से किया जाता है। 

Deepawali Laxmi Puja in Baba vishwanath courtyard ghats and streets also seen gaiety lots of fireworks
दीपावली पर रोशनी से जगमग हुई काशी नगरी। - फोटो : अमर उजाला

इसी सनातन विचार के क्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने विशिष्ट सज्जा के साथ शास्त्रीय आराधना कराई। पहली बार उत्सव में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सपरिवार पूजा की। मंदिर प्रांगण में श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर में महालक्ष्मी और गणपति की आराधना की गई। सनातन समाज, राष्ट्र और विश्व के सुखी होने की कामना की गई। दीपावली में भगवान विश्वनाथ की षोडशोपचार आराधना के बाद मां अन्नपूर्णा की पूजा की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepawali Laxmi Puja in Baba vishwanath courtyard ghats and streets also seen gaiety lots of fireworks
मणि मंदिर में दीप जलाते बटुक। - फोटो : अमर उजाला

रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से जगमग हुआ शहर
बीती शाम को रोशनी के महापर्व पर शहर से गांव तक जगमग हो उठा। कहीं रंगबिरंगी झालरों की रोशनी तो कहीं मिट्टी के झिलमिल करते दीए। चारों ओर त्योहार की खुशियां बिखरने लगीं। दोपहर से ही महालक्ष्मी के आगमन की तैयारियां चल रही थीं। घरों के दरवाजे पर सजे वंदनवार माता के आगमन में सजे थे। 

विज्ञापन
Deepawali Laxmi Puja in Baba vishwanath courtyard ghats and streets also seen gaiety lots of fireworks
युवतियों और युवाओं में दिखा नो पॉल्यूशन का क्रेश। - फोटो : अमर उजाला

सूर्य के अस्त होते ही घर से लेकर मंदिरों तक दीपक सजने लगे। इंद्रधनुषी रंगों से मन की कल्पनाओं की चटक रंगोली भी दीयों से सज उठी। घरों में पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों की ओर रुख किया। सबसे पहले मोहल्ले के मंदिरों में दीप जलाए और उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर सहित शहर के मंदिरों की ओर श्रद्धालु बढ़ चले। प्रतिष्ठान, संस्थान और घर रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से नहा उठे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed