फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, कहा- धर्म बदलने से नहीं बदलते पूर्वज, तस्वीरें

Thu, 04 Nov 2021 02:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 02:57 PM IST
सार

muslim women performed aarti of lord shri rama

विज्ञापन
Deepawali 2021 in varanasi  muslim women performed aarti of lord shri rama see photos
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दीपावली के दिन भगवान राम के नाम पर गंगा जमुनी तहजीब बुलंद हुई। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की पूजा और आरती कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। आरती के बाद मुस्लिम महिलाओं ने दिवाली की खुशियां एक दूसरे के साथ साझा की। 



एक तरफ अयोध्या लाखों दीपों से जगमगा रही है, वहीं दूसरी ओर काशी की मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उतारी। दुनिया को धार्मिक हिंसा से बचाने के लिए प्रभु श्री राम की आरती उतारी गई।विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लमही के सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं द्वारा श्रीराम महाआरती का आयोजन हुआ।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदल जाते। प्रत्येक भारतवासी के पूर्वज प्रभु श्रीराम हैं। वाराणसी की ये मुस्लिम महिलाएं बीते 15 वर्षों से भारतीय सांस्कृतिक एकता का संदेश देती आ रही हैं।

Deepawali 2021 in varanasi  muslim women performed aarti of lord shri rama see photos
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती - फोटो : अमर उजाला

दीपावली और रामनवमी पर ये महिलाएं श्रीराम की महाआरती करती हैं। इस बार भी मुस्लिम महिलाओं ने रंगोली बनाया, रंग-बिरंगे दीप सजाये और  उर्दू में रचित श्री राम आरती और श्री राम प्रार्थना का गान किया। सजावटी थाली में आरती सजाकर लय बद्ध तरीके से आरती गाने वाली मुस्लिम महिलाओं ने दुनिया को भारत के सांस्कृतिक संबंध से परिचित कराया। 

Deepawali 2021 in varanasi  muslim women performed aarti of lord shri rama see photos
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती - फोटो : अमर उजाला

पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम आरती कर धर्म के भेद को खत्म किया और सबके राम, सबमें राम की उक्ति को चरितार्थ किया।  इस अवसर पर महंत बालक दास महाराज ने कहा कि राम की शरण में रहने वाले को किसी का भय नहीं और राम का साथ छोड़ने वालों को कहीं शरण नहीं। जन-जन में राम का जितना विस्तार होगा, उतना ही दुनिया शांति की ओर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepawali 2021 in varanasi  muslim women performed aarti of lord shri rama see photos
मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महिला फाउंडेशन के केंद्रीय नजमा परवीन ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी के कलश को पूजा स्थल तक पहुंचाया और लोगों ने दर्शन किया। 
विज्ञापन
Deepawali 2021 in varanasi  muslim women performed aarti of lord shri rama see photos
दीपावली 2021 - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी की स्मृति में मनाया जाने वाला त्योहार दिवाली  को लेकर शिव की नगरी काशी में गजब का उत्साह है। शहर के प्रमुख स्थलों को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed