फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़कों से गुजरा युवा जोश, ‘साइक्लोथॉन’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

Mon, 25 Dec 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 25 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally in varanasi for environmental protection
Cyclothon - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचाने के संदेश के लिए आयोजित ‘साइक्लोथॉन’ में बनारस की सड़कों पर डेढ़ हजार से अधिक युवाओं का जोश देखते बना। रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड से सुबह नौ बजे जब युवा साइकिलों पर सवार होकर निकले तो हर किसी की निगाहें टिक गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Cycle rally in varanasi for environmental protection
Cyclothon - फोटो : अमर उजाला

साइकिल चलाकर उन्होंने काशी की आबोहवा में घुल रहे जहर को कम करने का पैगाम दिया। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल इंडिया) की साइकिल रैली को लेकर युवाओं का जनसमूह साइकिल रैली के लिए इस कदर उत्साहित था कि सर्द मौसम में भी सुबह सात बजे से ही स्कूलों से छात्र-छात्राओं और युवाओं को रेला पुलिस लाइन ग्राउंड पर पहुंच गया था। 

 
Cycle rally in varanasi for environmental protection
Cyclothon - फोटो : अमर उजाला
रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने किया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर चौकाघाट, अंधरापुल, नदेसर, कचहरी होते हुए पुन: पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। इससे पहले जिलाधिकारी ने रैली के प्रतिभागियों को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cycle rally in varanasi for environmental protection
Cyclothon - फोटो : अमर उजाला
कहा, आदर्श नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को स्वयं रोकेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ताकि भावी पीढ़ी को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। 

 
विज्ञापन
Cycle rally in varanasi for environmental protection
Cyclothon - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर गेल इंडिया नई दिल्ली के महाप्रबंधक डॉ. डी ब्रुगेहीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये आह्वान है कि सभी देशवासी सप्ताह में एक दिन ईंधन से चलने वाले वाहन का उपयोग नहीं करें तो ईंधन के साथ-साथ इसके आयात पर होने वाले देश के धन को भी बचा सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed