{"_id":"5a422b8b4f1c1b74698c40d5","slug":"criminal-activities-in-varanasi-in-passing-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 2017 ने सांस्कृतिक राजधानी काशी को दिए कई गहरे जख्म, अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी साख को लगा धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 ने सांस्कृतिक राजधानी काशी को दिए कई गहरे जख्म, अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी साख को लगा धक्का
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी को गुजरते साल 2017 ने अपराधिक वारदातों के रुप में कई गहरे जख्म दिए। खासकर दिनदहाड़े चोरी डकैती और हत्या की रोंगटे खड़े कर देनी वाली घटनाओं के अलावा विदेशियों से रेप, दुर्व्यवहार, लूटपाट की वारदातों से न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर काशी की साख को धक्का लगा। लगातार आपराधिक वारदातों ने वैश्विक स्तर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
वाराणसी में 2017 में अपराधिक वारदातें
- फोटो : file photo
बीते 28 जून को रोहनिया थाना के शूलटंकेश्वर क्षेत्र में 70 फ्रांसीसी महिला को बंधक बनाकर उनके गेस्ट हाउस के चौकीदार ने दुराचार किया। इसके बाद 13 अक्तूबर को बीएचयू में फिजी निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र रैगिंग ने दुनिया भर में काशी की किरकिरी कराई।
फ्रांसीसी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर के आखिरी में फ्रांस से आकर भदैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरा छह सदस्यीय फ्रांसीसी दल 10 दिसंबर को मिर्जापुर के अहरौरा जलप्रपात गया तो छेड़खानी और हिंसा का शिकार हुआ। घटना से सहमा फ्रांसीसी दल वापस अपने देश लौट गया। 14 दिसंबर को आगरा से शहर आए जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका को नशीला पदार्थ देकर लूटपाट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर
- फोटो : SELF
16 दिसंबर को अस्सी घाट के सामने गंगा पार क्षेत्र में अर्जेंटीना निवासी युवती के साथ तीन युवकों ने लूटपाट की।
24 दिसंबर को जाम में फंसी जर्मनी निवासी युवती का कमरबंद बैग काटकर उचक्कों ने दो सौ यूरो और पासपोर्ट चुरा लिए।
24 दिसंबर को जाम में फंसी जर्मनी निवासी युवती का कमरबंद बैग काटकर उचक्कों ने दो सौ यूरो और पासपोर्ट चुरा लिए।
विज्ञापन
वाराणसी में 2017 में अपराधिक वारदातें
- फोटो : file photo
प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद छेड़खानी जैसी वारदातों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन हुआ लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। साल भर में 368 से ज्यादा ऐसे मामले दर्ज किए गए। ऐसे भी मामले सामने आए जब शोहदों के आतंक से छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इसी तरह साल भर में दुराचार के 95 मामले दर्ज किए गए।