फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : ढाई साल की बच्ची संग दुष्कर्म कर जान से मारने की कर रहा था कोशिश, छात्रा ने ऐसे बचाया

Sat, 23 Feb 2019 07:06 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Feb 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
Teenage sexual assault  with little girl in jaunpur
डेमो - फोटो : डेमो

समाज में बढ़ रहे अपराध किस तरह किशोर मन को अपराध की ओर धकेल रहे है, इसका उदाहरण जौनपुर में हुई एक घटना है। घटना आपको अंदर तक कंपा देगी और सोचने पर विवश कर देगी कि समाज किस तरफ जा रहा है। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Teenage sexual assault  with little girl in jaunpur
girl Kidnapping - फोटो : Legal Bites

जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ढाई वर्ष की बच्ची अपनी बड़ी बहन के पीछे पीछे गांव के प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गई। उसकी बड़ी बहन स्कूल चली गई। छोटी बच्ची स्कूल के बाहर ही खेलने लगी। बच्ची को अकेली देख गांव के कोटेदार के स्कूल में नौकरी करने वाले एक किशोर ने उसे गोद में उठा लिया। 

Teenage sexual assault  with little girl in jaunpur
demo pic

वह बच्ची को लेकर स्कूल के पीछे सरसों के खेत में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान स्कूल की एक छात्रा शौच के लिए स्कूल के पीछे खेत में गई तो बच्ची के सात दरिंदगी कर रहे किशोर पर उसकी नजर पड़ी। वह बच्ची के मुंह में मिट्टी भरकर उसे जान से मारने की कोशिश कर रहा था। छात्रा शोर मचाते हुए उसके पास पहुंच गई और आरोपी को पीटने लगी। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teenage sexual assault  with little girl in jaunpur
marital rape - फोटो : pexels.com

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विजय सिंह व इंस्पेक्टर हंसलाल यादव ने पीड़ित बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। बालिका के मामा की तहरीर पर पुलिस ने पंद्रह साल की उम्र के इस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
Teenage sexual assault  with little girl in jaunpur
यूपी पुलिस

जिस कोटेदार के यहां रहकर आरोपी नौकरी करता था उसके परिवार के लोग भी फरार हो गए हैं। आरोपी किशोर का नाम तो लोगों को पता है पर वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। कोटेदार के परिवार की एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मासूम के मामा की तहरीर पर दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed