फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस आईईडी ब्लास्ट: रात में घर के बाहर सोए थे पिता-पुत्र, सुबह चिथड़े में मिली दोनों की लाश

Fri, 31 Aug 2018 10:26 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 31 Aug 2018 10:26 AM IST
Son and father killed in bomb blast in varanasi
azamgarh - फोटो : amar ujala
रात में पिता और पुत्र घर के बाहर सोए थे। उन्हें नहीं पता था कि वह अब कभी नहीं उठेंगे। सुबह जिस हालत में दोनों मिले हैं। जिसने भी इस मंजर को देखा उसकी रूह कांप गई। मामला बनारस का है। जहां एक व्यवासायी व उसके पुत्र की बीती रात हत्या कर दी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Son and father killed in bomb blast in varanasi
azamgarh - फोटो : amar ujala
चौबेपुर थाना अंतर्गत मिल्कोपुर गांव मे मंगलवार देर रात खली चूनी व्यवसायी लालजी यादव (50) और उसके बेटे चंदन यादव (20) घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उनकी चारपाई डेटोनेटर फ्यूज को तार के सहारे लगा कर ब्लास्ट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। 

 
Son and father killed in bomb blast in varanasi
azamgarh - फोटो : amar ujala
जिसको पता चला घटनास्थल पर पहुंच गया। घटना मंगलवार रात एक बजे के बाद की बताई गई है। रात में लोगों ने समझा कि ट्रक का टायर ब्लास्ट हुआ है। इसलिए कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बम इतनी मारक क्षमता का था पिता-पुत्र के सिर के चिथड़े 40 मीटर दूर तक उड़ गए। 

 
विज्ञापन
Son and father killed in bomb blast in varanasi
azamgarh - फोटो : amar ujala
बताया जा है कि 10 बिस्वा जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश है। दोनों को 15 दिन पहले धमकी दी गई थी। लालजी यादव की बेटी को बच्चा पैदा हुआ है। इसलिए उसकी पत्नी और छोटा बेटा मुंबई गए हुए थे। 

 
Son and father killed in bomb blast in varanasi
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह 10 थानों की फोर्स, क्राइम ब्रांच, एटीएस, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी घटनास्थल पर पहुंचे। एडीजी जोन पीवी रामशास्त्री घटनास्थल पर पहुंचे थे। मामले में सीएम ने जानकारी ली है। इसके अलावा पीएमओ ने अपडेट मांगा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed