फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की हत्या और लूट से जुड़ा सनसनीखेज वीडियो आया सामने, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Wed, 29 Aug 2018 04:39 PM IST
धन सिंह बिष्ट/अमर उजाला, रुद्रपुर
धन सिंह बिष्ट/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 29 Aug 2018 04:39 PM IST
police got a video about murder and loot case in haldwani
MURDER

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में मां की हत्या और बेटी को अधमरा करने के मामले में एक सनसनीखेज वीडियो पुलिस के हाथ लगने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार इस वीडियो से पुलिस को जांच में कुछ नए तथ्य मिले हैं, जिसके बाद उसने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस इस सनसनीखेज वीडियो की सच्चाई के अलावा उसमें दिख रहे लोगों की खोजबीन में जुट गई है।

police got a video about murder and loot case in haldwani
loot

मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गोरापड़ाव के हरिपुर पूर्णानंद गांव में सोमवार रात हुए हत्याकांड के बाद पूरे कुमाऊं में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इन्हीं बिंदुओं की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस के हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है, जो पीड़ित परिवार से तालुल्क रखता है।

police got a video about murder and loot case in haldwani
loot

इस वीडियो में अर्शा से मिलते-जुलते चेहरे वाली एक युवती अन्य युवती के साथ मिलकर बंद कमरे में लात-घूसों से एक अन्य युवती की पिटाई कर रही है और उससे माफी मंगवाने के साथ ही उसका मोबाइल भी मांग रही है।

विज्ञापन
police got a video about murder and loot case in haldwani
MURDER

वीडियो में लड़कियां एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए किसी सौदे (रुपयों के लेनदेन आदि) को लेकर झगड़ रही हैं। पुलिस वीडियों में पिट रही लड़की की भी तलाश कर रही है और सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है।

police got a video about murder and loot case in haldwani
MURDER

एक वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ युवतियों से पूछताछ की है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
-जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी नैनीताल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed